businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेट्रोल 1.42 और डीजल 2.01 रूपए प्रति लीटर हुआ सस्ता

Source : business.khaskhabar.com | Aug 01, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol and diesel prices decreased 64173नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में 1.42 रूपये लीटर तथा डीजल के मूल्य में 2.01 रूपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। इस महीने यह तीसरा अवसर है पेट्रोलियम ईंधन के दाम कम किए गए हैं।

इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने कहा कि पेट्रोल का दाम मध्यरात्रि से 61.09 रूपये लीटर होगा। अभी यह 62.51 रूपये प्रति लीटर है। इस तरह डीजल 52.27 रूपये प्रति लीटर पर उपलब्ध होगा जो फिलहाल 54.28 रूपये लीटर है।

इससे पहले 16 जुलाई को पेट्रोल की कीमत में 2.25 रूपये लीटर की कटौती की गई थी। उस दिन डीजल के दाम में 0.42 रूपये लीटर की कमी की गई थी। उससे पहले, एक जुलाई को पेट्रोल 89 पैसे तथा डीजल 49 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। जुलाई में इन कटौतियों से पहले एक मई से चार बार ईंधन के दाम बढाए गए थे। कुल मिलाकर चार बार में पेट्रोल के दाम 4.52 रूपये लीटर तथा डीजल 7.72 रूपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।

आईओसी ने एक बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत के मौजूदा स्तर तथा रूपया-डालर विनिमय दर को देखते हुए दोनों ईंधन के दाम में कटौती की गई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0