businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पजेरो की हो रही है वापसी, 2031 तक 13 नई गाड़ियां होंगी लान्च

Source : business.khaskhabar.com | May 30, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 pajero is making a comeback 13 new vehicles will be launched by 2031 817447
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

मित्सुबिसी ने भारत के बाजार के लिए अपना कार डिवीजन बंद कर दिया था लेकिन सेकंड हैंड मार्केट में इस जापानी कार निर्माता की गाड़ियों की आज भी बहुत मांग है। विशेष रूप से इसकी पजेरो एसयूवी को इसके Daakar Rally के इतिहास, लुक, क्लासिक अंदाज और मजबूती के लिए जाना जाता है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर साफ किया है कि Pajero और Montero अब वापस आ रहे हैं। 

कंपनी ने सोशल मीडिया हैंडल पर Pajero/Montero अपना अलग अध्याय लिखने के लिए तैयार है, कैप्शन देखा जा सकता है। इसके अलावा, कंपनी ने Pajero Brand के लिए रोडमैप का खुलासा किया है जिसके तहत इसे केवल एक मॉडल के बजाय गाड़ियों की एक पूरी सीरीज के तौर पर पेश किया जाएगा। 

वापसी की पुष्टिः 
Mitsubishi वही कंपनी है जिसने एक प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स कार के Eclipse नाम का इस्तेमाल एक नई इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर SUV के लिए किया था। अब इसी कंपनी ने पुष्टि की है कि वे Pajero और Montero नाम को फिर से वापस ला रहे हैं। Montero मजबूत Ladder Frame SUV बनी रहेंगी जो ऑफ-रोडिंग में माहिर होंगी। 

दो नई एसयूवीः 
Mitsubishi ने आखिरी बार 2021 में Pajero नाम का इस्तेमाल किया था। अब कंपनी इस एक ब्रांड के रूप में वापस ला रही है जिसके तहत कई मॉडल पेश किए जाएंगे। कंपनी के हाल ही में सामने आए रोडमैप से साफ होता है कि कम से कम दो Pajero SUV पर काम चल रहा है। 

बाहरी लुक और डिजाइनः 

Pajero SUV को Triton पिकअप ट्रक के लिए Mitsubishi इसे पूरी तरह एक अनोखा डिजाइन दे सकती है। इसके टीजर से पता चलता है कि Pajero में कनेक्टेड टाइप की LED DRL मिलेगी जो Mistubishi लोगो के लिए बीच में से स्प्लिट हुई है। इसका डिजाइन बॉक्सी दिखता है जिससे संकेत मिलता है कि इसका साइज बड़ा होगा और इसमें पारंपरिक SUV वाले अनुपात होंगे। 

इतने नए मॉडल आएंगेः 

यूरोप और उत्तरी अमेरिका जैसे बाजारों में Mitsubishi, Pajero के बजाट Montero नाम का इस्तेमाल कर सकती है। Mitsubishi इस आने वाली लैडर-फ्रेम SUV में पेट्रोल, पेट्रोल-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड या डीजल इंजन दे सकती है। रोडमैप से पता चलता है कि कंपनी FY26 से FY31 के 13 नए मॉडल लॉन्च करने पर काम कर रही है। इस लिस्ट में Kei Wagon, Kei BEV, पिकअप ट्रक और दो BEV SUV शामिल हैं। इसके साथ ही एक्सपेंडर का एक नया वर्जन और ऑफ-रोड पर ध्यान देने वाले कई प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

[@ मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...]


[@ गर्म पानी पीने के 8 कमाल के लाभ]


[@ संबंध बनाते बुजुर्ग की मौत,सर्जरी से किया अलग ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0