businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ओप्पो ने भारत में बेचे एपल से ज्यादा फोन

Source : business.khaskhabar.com | Sep 30, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 oppo overtakes apple by sales value in india 94862नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने भारत में एपल को पछाड़ते हुए स्मार्टफोन की बिक्री के मामले में सैमसंग के बाद दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।

जर्मनी की मार्केट रिसर्च फर्म जीएफके ने गुरुवार को बताया कि ओप्पो ने पिछले महीने की तुलना में 16 फीसदी वृद्धि दर हासिल की है।

ओप्पो ग्लोबल के उपाध्यक्ष और ओप्पो इंडिया के अध्यक्ष स्काई ली ने एक बयान जारी कर बताया, ‘‘भारत हमारे लिए प्रमुख बाजार है और हमने ग्राहकों की पसंद पकड़ ली है कि वे अच्छी फोटो और सेल्फी वाली फोन खरीदना चाहते हैं। इसलिए हम लगातार फोटोग्राफी तकनीक, डिजायन में निवेश कर रहे हैं और ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

ओप्पो ने भारत में अगस्त में ‘सेल्फी एक्सपर्ट’ ओप्पो एफ1 लांच किया था।

एफ1 में 16 मेगापिक्सल कैमरा, ब्यूटीफाई विकल्प, फिंगरप्रिंट अनलॉक और अच्छी बैटरी क्षमता है।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0