businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत में ओपो तीसरा भरोसेमंद स्मार्टफोन ब्रांड : टीआरए

Source : business.khaskhabar.com | Jun 19, 2019 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 oppo becomes 3rd most trusted smartphone brand in india 388642सैन फ्रैंसिस्को| चीनी स्मार्टफोन ओपो भारत में तीसरा सबसे भरोसेमंद स्मार्टफोन ब्रांड बन गया है। मुंबई स्थित एनालिटिक्स फर्म ट्रस्ट रिसर्च एडवायजरी (टीआरए) की रिपोर्ट के अनुसार, इस बाबत की घोषणा कंपनी ने मंगलवार को की। टीआरए ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट-2019 के अनुसार, सात अंकों की छलांग लगाकर ओपो भारत में शीष 10 स्मार्टफोन की सूची तीसरे नंबर पर आ गया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि किफायती स्मार्टफोन की श्रेणी में मोटोराजइज्ड कैमरा, 10एक्स हाइब्रिड जूम, तेजी से चार्ज करने की तकनीक, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और बेजेल लेस डिस्प्ले जैसी प्रौद्योगिकी लाने से कंपनी को भरोसे मंद ब्रांड की सूची में उन्नति करने में मदद मिली है।

ओपो का हैदराबाद स्थित अनुसंधान व विकास केंद्र सबसे बड़े अनुसंधान व विकास केंद्रों में शुमार है जिसके जरिए कंपनी भारत में अपने कारोबार में तेजी लाने पर विचार कर रही है।

कंपनी का ग्रेटर नोएडा में भी अत्याधुनिक विनिर्माण केंद्र है।  (आईएएनएस)

[@ आपका तनाव संतान को दे सकता है मधुमेह ]


[@ 6 साल तक नहीं गया ऑफिस फिर भी मिला बेस्ट अवार्ड क्यों ...]


[@ यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0