businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

चीन में कृषि उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री 46 फीसदी बढ़ी

Source : business.khaskhabar.com | Dec 20, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 online sales of agricultural products grew 46 percent in china 143357बीजिंग। चीन के कृषि उत्पादोंकी ऑनलाइन बिक्री लगभग 50 फीसदी बढ़ी है। अधिकतर किसान अपने उत्पादों की बिक्री के लिए ई-वाणिज्य प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं।

कृषि मंत्रालय के मुताबिक, इस साल ऑनलाइन उत्पादों की बिक्री 220 अरब युआन (32 अरब डॉलर) हो सकती है जो पिछले साल के मुकाबले 46 फीसदी अधिक है।

कृषि ई-वाणिज्य हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ा है और यह 2015 में बढक़र 150 अरब युआन हो गया है जो 2013 की तुलना में तिगुने से अधिक है।

सरकार ने कृषि के डिजिटलीकरण के लिए 2014 में पायलट कार्यक्रम शुरू किया था ताकि 2020 तक लगभग सभी गांवों में इंटरनेट की पहुंच हो सके।
(आईएएनएस/सिन्हुआ)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0