businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ग्रीस को संकट से बचाने को ईसी की एक अंतिम पेशकश

Source : business.khaskhabar.com | Jun 30, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 one more proposal to greece for bailout from monetary crisisएथेंस। मौजूदा संकट से बचने के लिए मंगलवार की डेडलाइन खत्म होने से पहले आखिरी कोशिश के तहत यूरोपीय कमीशन यानी ईसी के अध्यक्ष जाँ-क्लॉड जंकर ने ग्रीस के सामने एक और बेलआउट पेशकश रखी है।

यह जानकारी यूनानी सरकार और यूरोपीय यूनियन के सूत्रों ने दी है। इस पेशकश के तहत ग्रीस के प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास को मंगलवार खत्म होने से पहले यूरोजोन वित्तमंत्रियों के यूरो ग्रुप की बैठक के लिए लिखित सहमति देनी होगी तथा 5 जुलाई को होने वाले जनमत संग्रह के दौरान बेलआउट के पक्ष में प्रचार करना होगा।

बहरहाल, इस बात की उम्मीद कम है कि प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास इस तरह की किसी भी पेशकश को खारिज करने की अपनी जिद छोड देंगे जिन्हें वे अब तक ग्रीस का अपमान कहते आए हैं। ग्रीस सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि जो भी पेशकश रखी गई, उसे ध्यान से सुना गया, लेकिन एलेक्सिस सिप्रास रविवार को "नहीं" का ही वोट देंगे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0