businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ओला ला रहा है कमर्शियल स्कूटर, डिलीवरी सेक्टर में सहायक

Source : business.khaskhabar.com | May 28, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 ola is bringing commercial scooters to help the delivery sector 816922
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 
भारत के कमर्शियल बाजार में जल्द ही ओला इलेक्ट्रिक एंट्री करने वाला है। कंपनी को अपने नए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए सरकार से मंजूरी मिल गई है। इस स्कूटर को खासतौर पर डिलीवरी और सामान लाने या ले जाने के काम के लिए बनाया गया है। उम्मीद है कि कंपनी इसे बहुत जल्द बाजार में लॉन्च कर सकती है। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ARAI ने सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स (CMVR) के तहत फरवरी 2026 में इस स्कूटर को मंजूरी दी है। यह नया स्कूटर Ola के पुराने S1 प्लैटफॉर्म पर ही बनेगा लेकन इस आम लोगों के बजाय सामान ढोने और डिलीवरी के काम के लिए ज्यादा मजबूत बनाया जाएगा। इस स्कूटर में 4kW की मोटर दी जाएगी और इसकी टॉप स्पीड 70kmph तक होगी। 

यह स्कूटर खास तौर पर डिलीवरी पार्टनर्स और कोरियर कंपनी के लिए बनाया गया है। खाड़ी देशों में बढ़ते तनान की वजह से पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं तो ऐसे में डिलीवरी करने वालों के लिए पेट्रोल-डीजल की गाड़ी चलाना महंगा हो रहा है। यह स्कूटर उनके रोज का खर्च बहुत कम कर देगा। काम में आने वाली गाड़ियां रोज बहुत ज्यादा चलती हैं। इसे इलेक्ट्रिक स्कूटर को इस तरह बनाया गया है जिससे कम खर्च में ज्यादा दूरी तय कर सके। 

सरकारी नियमों का फायदाः 

दिल्ली सरकार की नई EV पॉलिसी 2026 के ड्राफ्ट के मुताबिक, अगले 2 सालों के अंदर कमर्शियल काम में इस्तेमाल होने वाले नए पेट्रोल टू-व्हीलर्स के रजिस्ट्रेशन को धीरे-धीरे बंद करने का प्रस्ताव है। सरकार के इस सख्त रूप की वजह से सभी डिलीवरी कंपनियों को मजबूरी में इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनाने ही होंगे। इसकी सीधा फायदा OLA को हो सकता है। 

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांडः 

Ola Electric के मालिक भाविश अग्रवाल ने X पर डिलीवरी ड्राइवरों की बीच इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बढ़ती मांग के बारे में बात की है। हालांकि, उन्होंने इस नए मॉडल के बार में अभी खुलकर कुछ नहीं कहा है। इसके बाद भी सरकार से मंजूरी मिलना इस बात का साफ इशारा है कि यह स्कूटर बहुत जल्द सड़कों पर दिखाई दे सकता है।

[@ लहसुन में समाए हैं सेहत के राज... ]


[@ कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’]


[@ दही से पाएं नर्म मुलायम त्वचा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0