businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ओबन रोर ईवो बाइक बाजार में आई, रेंज और कीमत के बारे में जानें

Source : business.khaskhabar.com | May 13, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 oban roar evo bike launched in the market know about the range and price 813278
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बढ़ती जा रही है। कई निर्माताओं की ओर से इस सेगमेंट में नए वाहनों को पेश और लान्च किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन निर्माता Oben Electric की ओर से भारतीय बाजार में नई मोटरसाइकिल Oben Rorr Evo को लॉन्च किया गया है। निर्माता की ओर से किस तरह की खासियत के साथ इसे लान्च किया गया है। 

कितनी दमदार बैटरी और मोटर को दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। ओबन इलेक्ट्रिर की ओर से भारतीय बाजार में नई मोटरसाइकिल Oben Rorr Evo को लॉन्च किया गया है। इस मोटरसाइकिल को कई बेहतरीन फीचर्स और रेंज के साथ ऑफर किया गया है। 

ऐसे हैं फीचर्सः 
निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी लाइट्स, पांच इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10 लीटर की स्टोरेज, राइडिंग के लिए चार मोड, 17 इंच टायर, फॉल अलर्ट, ड्राइवर अलर्ट सिस्टम, थेफ्ट प्रोटेक्शन, रिमोट इमोबिलाइजेशन, जियो फेंसिंग, यूबीए जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

दमदार बैटरीः 

ओबन की ओर से नई मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में 3.4 kWh की क्षमता की बैटरी को ऑफर किया गया है। जिसे सिंगल चार्ज में 180 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें दी गई मोटर से का नौ किलोवाट की पावर मिलती है। मोटरसाइकिल को 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तीन सेकेंड में चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

ये है कीमतः 
ओबन की नई मोटरसाइकिल को भारत में 1.25 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लान्च किया गया है। लेकिन पहले 10 हजार लोगों को एक लाख रुपये की इंट्रोडक्ट्री कीमत पर ऑफर की गई है। मोटरसाइकिल को 777 रुपये में बुक करवाया जा सकता है।

[@ संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप]


[@ कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’]


[@ मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0