businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारतीय शेयर बाजार में 8 नवंबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, चेक करें टाइमिंग

Source : business.khaskhabar.com | Oct 19, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 muhurat trading will be held on november 8 in the indian stock market check the timings 854428
बिजनेस डेस्क। मुंबई 

भारतीय शेयर बाजार में दीपावली के अवसर पर रखा जाने वाला विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र 8 नवंबर को दोपहर 2:20 से 3:30 तक आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी दोनों एक्सचेंज की ओर से सोमवार को दी गई। 

एक्सचेंज की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया कि इसमें दोपहर 2:05 से 2:20 तक का 15 मिनट का प्री ओपन सत्र होगा। इसके बाद दोपहर 2:20 से 3:30 तक का सामान्य ट्रेडिंग होगी। इसमें सीएएस के तहत आने वाली सिक्योरिटीज का क्लोजिंग टाइम दोपहर 3:15 है। इस विशेष सत्र में कई सेगमेंट शामिल होंगे, जिनमें कैपिटल मार्केट (इक्विटी), इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और कमोडिटी डेरिवेटिव्स शामिल हैं। 

इस दौरान होने वाले सभी ट्रेड के लिए स्टैंडर्ड सेटलमेंट और मार्केट इंटीग्रिटी प्रोटोकॉल लागू रहेंगे। दीपावाली के दिन बाकी समय के लिए रेगुलर ट्रेडिंग बंद रहेगी और अगले ट्रेडिंग सत्र से कामकाज पूरी तरह से फिर से शुरू हो जाएगा। हर साल दीपावली के अवसर पर नए संवत (हिंदू नवर्ष) की शुरुआत होती है। इस दौरान निवेश को शुभ माना जाता है, जिसके चलते एक्सचेंजों की ओर से एक घंटे से विशेष सत्र आयोजित किया जाता है, जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहा जाता है।

बाजार के प्रतिभागी इसे एक शुभ अवसर मानते हैं, जिसका उपयोग वे नए निवेश करने, ब्लू-चिप शेयरों को खरीदने और आने वाले वर्ष में समृद्धि व आर्थिक विकास के लिए नए खाते खोलने के लिए करते हैं। आमतौर पर इस विशेष सत्र को दीपावली के दिन शाम को आयोजित किया जाता है, लेकिन 2025 से इसे दोपहर को रखा जाने लगा है। 

पिछला मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र सकारात्मक रहा था। इस दौरान सेंसेक्स की शुरुआत 84,484.67 पर हुई, दिन के दौरान 84,665.44 का हाई बनाया और अंत में 62.97 अंक की तेजी के साथ 84,426.34 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी की शुरुआत 25,901.20 पर हुई, दिन के दौरान 25,934.35 के उच्चतम स्तर को छुआ और 25.45 अंक की तेजी के साथ 25,868.60 पर बंद हुआ। -आईएएनएस

[@ 6 साल तक नहीं गया ऑफिस फिर भी मिला बेस्ट अवार्ड क्यों ...]


[@ खुलासा! गुप्त यूएफओ में दर्ज है ब्रिटेन में आए थे एलियन]


[@ Pics: एलियंस से संबंध, 13 बच्चों को दिया जन्म]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0