businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मोटोरोला वन एक्शन भारतीय बाजार में 23 अगस्त को होगा लांच

Source : business.khaskhabar.com | Aug 20, 2019 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 motorola one action to launch in india on august 23 399640सैन फ्रांसिस्को। ब्राजील में अपने नवीनतम स्मार्टफोन को लांच करने के बाद मोटोरोल अब अपने ‘वन एक्शन’ को भारतीय बाजार में 23 अगस्त को उतार रहा है, जो फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। समाचार पोर्टल जीएसएमएरेना की रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

इस स्मार्टफोन का महत्वपूर्ण फीचर 117 डिग्री का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है, जो यूजर्स को फोन को सीधा पकडऩे पर भी लैंडस्केप फॉर्मेट में वीडियो शूट करने में सक्षम बनाएगा।

इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका एसपैक्ट रेशियो 21:9 है। इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है।

इसमें 128 जीबी का बिल्ट इन स्टोरेज है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

इसके पिछले हिस्से के ट्रिपल कैमरा सेटअप में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर और एक तीसरा 16 मेगापिक्सल का क्वैड पिक्सल कैमरा शामिल है।

यह डिवाइस एंड्रायड पाई पर चलता है, जिसे एंड्रायड क्यू का निश्चित अपडेट मिलेगा। इसमें ड्युअल सिम, ब्लूटूथ 5.0, 4जी वीओएलटीई जैसे फीचर्स हैं।
(आईएएनएस)

[@ ये ऎप बताएगा क्यों रो रहा है आपका बच्चा]


[@ जानिए क्यों ये आदमी 25 सालों से खा रहा है मिट्टी]


[@ दही से पाएं नर्म मुलायम त्वचा]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0