businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मोटोरोला ने लॉन्च किया मोटो-एक्स, कीमत 23,999 रूपए

Source : business.khaskhabar.com | Mar 19, 2014 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 motorola launches moto x in india at rs 23999

नई दिल्ली। देश की जानी-मानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने मोटो-जी की सफलता के बाद अब मोटो-एक्स भी बाजार मे पेश कर दिया है। इसे पहले लेने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर पेश किया है। फ्लिपकार्ट मोटो एक्स की ईएमआई से खरीद पर 1000 रूपए का कैश बैक, मोटो एक्स को कैश पर ग्राहकों को 70 फीसदी की छूट और 10 पहले लकी विनर को मोटो एक्स की खरीद 100 फीसदी कैश बैक का ऎलान किया है।

ग्राहकों को मोटो जी की तरह यह स्मार्टफोन सिर्फ फ्लिपकार्ट पर ही मिलेगा। इस फोन के लिए ऑर्डर शॉपिंग साईट फ्लिपकार्ट पर बुधवार से दिया जा सकेगा। कंपनी ने मोटो एक्स की कीमत 23,999 रूपए रखी है। साथ ही फ्लिपकार्ट ने एक्स के साथ कई सारे ऑफर को लॉन्च करने के ऎलान भी किया है। 16जीबी वाले मोटो एक्स की कीमत जहां 23,999 रूपए है तो वहीं 32जीबी वाले एक्स की कीमत 25,999 रूपए होगी। दोनों हैंडसेट में किटकैट 4.4 ओएस है। अभी यह दो रंगों सफेद और काले में उपलब्ध होगा।

मोटो एक्स में खूबियां...

4.7 एमोल्ड (आरजीबी)720 पी एचडी डिस्प्ले, कॉनिंüग गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल, 1.7 गीगाहट्र्ज प्रोसेसर, क्वॉड कोर एड्रेनो 320जीपीयू, 10 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 2 जीबी रैम आदि है।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0