मिनी कूपर एस जीपी एडिशन भारत में हुआ लान्च, पढ़िए खासियत और कीमत
Source : business.khaskhabar.com | May 20, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली भारतीय बाजार में प्रीमियम सेगमेंट की कारों को भी काफी पसंद किया जा रहा है। मिनी की ओर से आफर की जाने वाली मिनी कूपर एस जीपी एडिशन को देश में औपचारिक तौर पर लान्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस कार को किस तरह की खासियत के साथ ऑफर किया गया है।
इसे किस कीमत पर लान्च किया गया है।
हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। मिनी कूपर की ओर से भारतीय बाजार में एस जीपी एडिशन को लान्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से बीते कुछ समय में मिनी कूपर की कई कारों को भारत में लान्च किया गया है।
कितना दमदार इंजनः Mini Cooper एस जीपी एडिशन में BMW की ओर से दो लीटर की क्षमता का B48 टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है। इस इंजन से इसे 201 हॉर्स पावर और 300 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें सात स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गय है। इस इंजन से इसे 0 से 100kmph तक की स्पीड हासिल करने में सिर्फ 6.6 सेकंड का समय लगता है।
ऐसे हैं फीचर्सः निर्माता की ओर से इस कार में एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, एलईडी डीआरएल, 17 इंच अलॉय व्हील्स, इलूमिनेटिड डोर सिल, Level-1 ADAS, हेड्स अप डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, 9.4 इंच डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
नौ शहरों में उपलब्धः मिनी की ओर से इस कार को भारत के नौ शहरों में 12 शोरूम में ऑफर किया गया है। इनमें Delhi-NCR, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, कोच्चि, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर और जोधपुर शामिल हैं।
इतनी है कीमतः निर्माता की ओर से इस कार को भारतीय बाजार में 58.90 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। भारत में इसकी सिर्फ 30 यूनिट्स की ही बिक्री की जा रही है।
[@ यहां "पवित्र" लडकियों को मिलती है स्कॉलरशिप]
[@ व्यापार में सफलता के अचूक उपाय]
[@ जानिए क्यों ये आदमी 25 सालों से खा रहा है मिट्टी]