businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मर्सिडीज बेन्ज एस क्लास फेसलिफ्ट हो रही लान्च, जानिए क्या होंगे बदलाव

Source : business.khaskhabar.com | Jun 15, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 mercedes benz s class facelift is being launched find out what changes will be made 821385
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 
बाजार में सामान्य कारों के साथ लग्जरी कारों को खासा पसंद किया जा रहा है। Mercedes Benz की ओर से S Class Facelift को आज औपचारिक तौर पर बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा। इसे कब और किस तरह के बदलावों के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी संभावित कीमत क्या हो सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

मर्सिडीज बेंज की ओर से भारतीय बाजार में नई कार के तौर पर एस क्लास के फेसलिफ्ट लॉन्च किया जाएगा। निर्माता की ओर से इस गाड़ी के इंजन में बदलाव करते हुए हाइब्रिड विकल्प दिया जा सकता है। 

मिलेगा नया इंजनः 

जानकारी के मुताबिक इस कार के फेसलिफ्ट में कई बदलाव किए जा सकते हैं और इसमें कई नए फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है। इसमें नया इलेक्ट्रॉनिक आर्किटेक्चर, प्लग इन हाइब्रिड इंजन जैसे विकल्प को दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर विकल्प में से एक हो सकती है। 

इतना दमदार इंजनः 

मर्सिडीज की ओर से एस क्लास के फेसलिफ्ट को भारत में तीन लीटर की क्षमता के टर्बो पेट्रोल इंंजन को मोटर के साथ ऑफर किया जा सकता है। जिससे इसे 435 हॉर्स पावर और 680 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इसमें दी गई बैटरी से इसे 100 किलोमीटर तक ईवी मोड में चलाया जा सकता है। 

इतनी होगी कीमतः 

निर्माता की ओर से इसके लॉन्च के बाद ही कीमत की सही जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद है कि इसे दो करोड़ रुपये की एक्स शोरूम कीमत के आस पास लॉन्च किया जा सकता है।

[@ महिलाओं की शर्ट के बटन बाई तरफ ही क्यों!]


[@ एक बार फिर तैयार है टाइटैनिक, जानिए कैसे]


[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0