businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मारुति सुजुकी की अगस्त की बिक्री में 17 फीसदी का इजाफा

Source : business.khaskhabar.com | Sep 01, 2020 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 maruti suzuki august total sales rises by over 17 percent 450694नई दिल्ली। भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कम्पनी मारुति सुजुकी ने मंगलवार को कहा कि अगस्त में उसके वाहनों की बिक्री में 17 फीसदी का इजाफा हुआ है। कम्पनी के मुताबिक अगस्त 2019 में उसने कुल 1,06,413 वाहन बेचे थे और अब अगस्त 2020 में उसने कुल 1,24,624 वाहन बेचे हैं।

कम्पनी के बयान के मुताबिक जुलाई 2020 की तुलना में उसने 15.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।

कम्पनी ने कहा कि ओईएम मार्केट में उसने अगस्त में कुल 1379 वाहन बेचे जबकि घरेलू मार्केट में उसने इस महीने में 1,15,325 वाहनों की बिक्री की।
(आईएएनएस)

[@ म्यांमार में खाते हैं खाना और सोते हैं भारत में!]


[@ नकारात्मक भूमिकाओं से ब्रेक का आनंद ले रही हैं अनीशा हिंदुजा]


[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0