businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मारुति बलेनो की कीमत में हुई बढ़ोतरी, जानिए किस वेरिएंट में बढ़े रुपए

Source : business.khaskhabar.com | Aug 27, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 maruti baleno price hiked find out which variant gets the increased price 839886
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 
मारुति की ओर से प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में मारुति बलेनो को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत को हाल में ही बढ़ाया गया है। निर्माता ने इसकी कीमत में कितनी बढ़ोतरी की है। किस वेरिएंट को कितना महंगा किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। मारुति की ओर से बलेनो को प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। निर्माता ने इस कार की कीमत को बढ़ा दिया है। 

इतनी बढ़ी कीमतः 
जानकारी के मुताबिक इस कार की कीमत में 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी तुरंत लागू भी कर दी गई है। मारुति की ओर से ऑफर की जा रही बलेनो को भारतीय बाजार में कई वेरिएंट्स में ऑफर किया जाता है। इसके जिन वेरिएंट्स की कीमत में बढ़ोतरी की गई है उनमें एल्फा पेट्रोल मैनुअल और एल्फा पेट्रोल एएमटी शामिल हैं। गाड़ी के बेस वेरिएंट सिग्मा की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

इतनी हुई बढ़ोतरीः 

जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से इस कार के जेटा वेरिएंट्स की कीमत में 15 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। डेल्टा वेरिएंट्स की कीमत में 7500 रुपये बढ़ाए गए हैं। एल्फा वेरिएंट्स की कीमत में सबसे ज्यादा 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब इस हैचबैक कार की एक्स शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.47 लाख रुपये है। 

किनसे है मुकाबलाः 

भारतीय बाजार में मारुति बलेनो को प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Hyundai i20, Tata Altroz जैसी कारों के साथ होता है।

[@ 6 साल तक नहीं गया ऑफिस फिर भी मिला बेस्ट अवार्ड क्यों ...]


[@ क्या आप जानते है खांसी का इलाज है चॉकलेट!]


[@ इन बातों का रखें ध्यान, भरे रहेंगे धन के भंडार]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0