businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने और चांदी में बड़ी गिरावट; करीब 12,000 रुपए तक घटे दाम 

Source : business.khaskhabar.com | Apr 03, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 major drop in gold and silver prices rates fall by nearly ₹12000 803203मुंबई । सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखी गई, जिससे सोने का दाम 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.28 लाख रुपए प्रति किलो के नीचे पहुंच गई।  
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 4,245 रुपए कम होकर 1,46,608 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,50,853 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 
22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,181 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,34,293 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम 1,13,140 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,09,956 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई।
चांदी का दाम 12,023 रुपए कम होकर 2,27,813 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,39,836 रुपए प्रति किलो था। 
हाजिर के साथ-साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। 
खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 05 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 3.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,48,250 रुपए और चांदी का 05 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 6.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,27,200 रुपए पर था। 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक सोना 3.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,643 डॉलर प्रति औंस और चांदी 6.83 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 70.862 डॉलर प्रति औंस पर थी। 
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोन में कमजोरी देखी गई, जिसका कारण रुपए की मजबूती और ट्रंप के बयान के बाद मुनाफावसूली थी। कॉमेक्स पर सोने के लिए सपोर्ट 4,450-4500 डॉलर प्रति औंस के बीच है और रुकावट का स्तर 4,800 डॉलर प्रति औंस के आसपास है। 
उन्होंने आगे कहा कि सोने में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बाजार का फोकस यूएस जॉबलेस क्लेम और बेरोजगारी जैसे आंकड़ों पर रहेगा। 
--आईएएनएस
 

[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]


[@ प्रदूषण का आंखों पर होता है ये असर]


[@ मां-बाप का गाना सुन कोमा से जागी 4साल की बच्ची ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0