businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

गर्मी में कार की एसी की सेटिंग सही रखें, ठंडक के साथ तेल की खपत भी होगी कम

Source : business.khaskhabar.com | May 22, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 maintain the right car ac settings during summer stay cool while saving fuel 815493ऑटो डेस्क, नई दिल्ली । कई शहर गर्मी से तप रहे हैं, ऐसे में कार चलाते हुए एसी का उपयोग किया जा रहा है। लेकिन कई बार एसी चलाने के कारण गाड़ी की माइलेज काफी कम हो जाती है जो कई लोगों को परेशान कर देती है। गाड़ी में किस तरह की सेटिंग करने के बाद एसी की ठंडक और ज्यादा माइलेज दोनों को लिया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। गर्मी के मौसम में अगर कार में सफर करना हो तो बिना एसी मंजिल तक पहुंचना काफी मुश्किल हो जाता है। कई बार लापरवाही करने पर कार में एसी चलाया जाता है तो माइलेज में काफी कमी आ जाती है। जिससे लोग परेशान हो जाते हैं।ऐसे कम होती है माइलेजगर्मी के मौसम में जब कार में एसी को चलाया जाता है तो इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ता है और ईंध्ना की खपत बढ़ जाती है। इसके कारण कार की माइलेज कम हो जाती है, और बजट पर इसका सीधा असर होता है।इस तरह करें सेटिंगअगर आपको भी गर्मी में कार में एसी चलाते हुए अच्छी माइलेज चाहिए तो फिर कार में री सर्कुलेशन के बटन का उपयोग करना चाहिए। जब भी गाड़ी को चलाना शुरू करें तो पहले इस बटन को बंंद कर देना चाहिए, जिससे गाड़ी में एसी के साथ बाहर की हवा अंदर आए और जब ठंडक बढ़ने लगे तो इस बटन को शुरू कर देना चाहिए, जिससे केबिन के अंदर की हवा बाहर न जाए।खिड़की खोलकर चलाएं कारशुरू में जब कार को चलाएं तो पहले सभी खिड़कियों को कुछ देर के लिए खोल दें और कार का एसी शुरू कर दें। ऐसा करने पर गाड़ी के अंदर की गर्म हवा तेजी से बाहर निकलती है और जब ठंडक होना शुरू हो जाती है तो फिर खिड़कियों को बंद किया जा सकता है।

[@ इस गुफा का चमत्कार सुनकर रह जाएंगे दंग]


[@ ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा: घर बेचा, नौकरी छोड फिर...]


[@ ये"सुपर फूड्स"सर्दियों की समस्याएं रखें दूर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0