businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सात सीटों वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी, महिन्द्रा एक्सईवी 9S में अच्छी रेंज, फीचर्स और डिजाइन

Source : business.khaskhabar.com | May 12, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 mahindra xev 9s a seven seat electric suv offers good range features and design 813119
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 
भारत में हर घर में गाड़ियों की जरूरत रहती है। इसको देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बाजार में बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से इस सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जा रही है। 

महिंद्रा की ओर से भी इस सेगमेंट में Mahindra XEV 9S की बिक्री की जाती है। क्यों यह इलेक्ट्रिक एसयूवी आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

महिन्द्रा करती है XEV 9S आफरः 

महिंद्रा की ओर से मिड साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर महिन्द्रा XEV 9S को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। यह एसयूवी कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में लॉन्च की गई थी। जिसके बाद से ही इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। 

ऐसे हैं फीचर्सः 
निर्माता की ओर से एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इस एसयूवी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8295 चिपसेट़ ऑटोपार्क असिस्ट़ वीडियो कॉलिंग सपोर्ट़ VisionX AR HUD, Secure360 सर्विलांस सिस्टम, एडवांस्ड ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम, कार्पेट लैंप, इंटेलिजेंट अडैप्टिव सस्पेंशन, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर, सात एयरबैग, लेवल 2+ ADAS (5 रडार + 1 कैमरा), एकूस्टिक लैमिनेटेड ग्लास, फ्रंट + रियर डुअल वायरलेस चार्जिंग, पावर्ड को-ड्राइवर सीट (पावर बॉस मोड), वेंटिलेटेड सेकंड-रो सीट, सॉफ्ट-रैप्ड डैशबोर्ड व डोर ट्रिम, 16-स्पीकर हार्मन कार्डन सिस्टम (Dolby Atmos) जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

इतनी है रेंजः 
महिंद्रा की ओर से इस एसयूवी में 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh की क्षमता की बैटरी के विकल्प दिए गए हैं। जिससे इसे 521, 600, 679 किलोमीटर तक की एमआईडीसी रेंज मिल सकती है। इसमें लगी मोटर से इसे 231, 245 और 286 हॉर्स पावर के साथ 380 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। 

इतनी है कीमतः 
महिंद्रा की ओर से इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपये रखी गई है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 29.45 लाख रुपये है।

[@ फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस]


[@ ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा: घर बेचा, नौकरी छोड फिर...]


[@ बूझो तो जाने,ये चेहरा बच्ची का या बूढी का...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0