businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जीप इंडिया ने लॉन्च किया एसयूवी रैंगलर, कीमत 53.90 लाख रुपये

Source : business.khaskhabar.com | Mar 17, 2021 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 locally assembled jeep wrangler launched in india 472173नई दिल्ली। वाहन निर्माता कंपनी जीप इंडिया ने बुधवार को स्थानीय स्तर पर असेंबल की गई एसयूवी रैंगलर को लॉन्च किया। इसकी शुरुआती कीमत 53.90 लाख रुपये है। कंपनी ने स्थानीय स्तर पर असेंबल की गई एसयूवी रैंगलर को दो वेरिएंट्स - अनलिमिटेड और रूबिकन में लॉन्च किया है।
जीप इंडिया ने फरवरी में रैंगलर का प्रोडक्शन शुरू किया था।

कंपनी के अनुसार, दोनों वेरिएंट्स भारत स्टेज 6 कंप्लॉयंट 2.0-लीटर, इन-लाइन 4-सिलेंडर, टर्बो पेट्रोल पावरट्रेन द्वारा संचालित हैं।

यह पावरट्रेन जीप इंडिया ग्रुप के ग्लोबल मीडियम इंजन प्लेटफॉर्म पर आधारित है और 268 हॉर्सपावर और 400 एनएम का टार्क पैदा करता है और यह आठ-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से भी लैस है।

जीप इंडिया के प्रबंध निदेशक पार्थ दत्ता ने कहा, "हमने देशभर में 26 स्थानों पर स्थानीय स्तर पर असेंबल की गई एसयूवी रैंगलर की बिक्री और सेवा सुनिश्चित कर दी है।" (आईएएनएस)

[@ बुजुर्गो में बढ़ती जाती है ये इच्छा]


[@ प्रेग्नेंसी में नारियल पानी खास लाभकारी ]


[@ गोवा के लिए खतरा बना देह व्यापार का धंधा ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0