businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लेनोवो ने K4 नोट का एंड्रायड मार्शमैलो अपडेट जारी किया

Source : business.khaskhabar.com | Jun 02, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 lenovo rolls out android marshmallow update for k4 note 41501नई दिल्ली। लेनोवो की के4 नोट स्मार्टफोन्स को एंड्रायड मार्शमैलो 6.0 अपडेट जारी कर दिया गया है, जो नए फीचर्स और सपोर्ट से लैस हैं। इसमें नया और उन्नत एप परमिशन भी शामिल है।

कंपनी ने बुधवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। लेनोवो ने अमेजन के साथ मिलकर अब तक के4 नोट के 6,00,000 हैंडसेट और एएनटी आभासी वास्तविकता (वीआर) हेडसेट्स के 1,50,000 यूनिट बेचे हैं।

के4 नोट दुनिया का पहला स्मार्टफोन है, जो ‘थियेटरमैक्स’ तकनीक से लैस है, जिससे शानदार वीडियो अनुभव मिलता है, जो सराउंउ साउंड और 3डी से लैस होता है।

के4 नोट 11,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है, जिसमें 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और पांच मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा लगा है। इसमें 3,300 एमएएच की बैटरी है।

यह फोन मीडिया टेक के 64 बिट ऑक्टाकोर प्रोसेसर से चलता है, जिसके साथ 3 जीबी का रैम लगा है। इसकी ऑनबोर्ड स्टोरेज क्षमता 16 जीबी है, जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

लेनेवो ने अब तक के3 नोट, ए7000, पी1 और एस1 डिवाइसों के लिए मार्शमैलो अपडेट जारी कर दिया है।
(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0