यामाहा एफजेड रेव के बारे में जानें, 150 सीसी की मोटरसाइकिल को खरीदने में होगी समझदारी
Source : business.khaskhabar.com | May 18, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली यामाहा मोटरसाइकिल का भारतीय बाजार में अलग ही पहचान है, इसलिए कंपनी समय-समय पर नई बाइकें लान्च करती रहती है। निर्माता की ओर से 150 सीसी सेगमेंट में एफ जेड रेव को भी ऑफर किया जाता है। करीब 500 किलोमीटर तक इस मोटरसाइकिल को चलाने के बाद कैसा अनुभव रहा। हमें इस मोटरसाइकिल में क्या खासियत और क्या कमियां समझ आईं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
ऐसी है यामाहा एफजेड रेवः
यामाहा की ओर से भारतीय बाजार में 150 सीसी सेगमेंट में एफजेड रेव को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। इस मोटरसाइकिल को ई20 तक के पेट्रोल के साथ चलाने के लिए ऑफर किया गया है। निर्माता ने इस मोटरसाइकिल को नेकेड सेगमेंट में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया है, जिसे उन लोगों के लिए बनाया गया है जो फीचर्स की जगह मोटरसाइकिल को चलाना पसंद करते हैं। इसमें नए डिजाइन के एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलाइट, नया वाइजर, सिंगल चैनल एबीएस और कलर्ड अलॉय व्हील्स को भी दिया गया है।
ऐसे हैं फीचर्सः यामाहा ने इस मोटरसाइकिल में एलईडी हेडलाइट, एलईडी इंडीकेटर, छोटा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को दिया है। लेकिन इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिड जैसे फीचर्स को नहीं दिया गया है। इसके साथ ही इसके सिर्फ आगे के पहिए में ही एबीएस को दिया गया है।
इतना दमदार इंजनः निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में 149 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। जिससे इस मोटरसाइकिल को 12.4 पीएम की पावर और 13.3 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें पांच स्पीड ट्रांसमिशन ही दिया गया है। पढ़ने में भले ही इंजन की पावर कम लगे लेकिन शहर हो या फिर खुली सड़क यह मोटरसाइकिल अपने प्रदर्शन से आपको निराश नहीं करेगी।
यह इंजन यामाहा का सबसे भरोसेमंद इंजन है, जिसे इस मोटरसाइकिल में भी ऑफर किया गया है। ऐसे में इंजन को लेकर किसी भी तरह की शिकायत महसूस नहीं होती। यह इंजन इस मोटरसाइकिल को आसानी से 90 से 95 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड पर ले जाता है, लेकिन 100 किलोमीटर से तेज स्पीड पर चलाते हुए इंजन को थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
फाइनल वर्डिक्टः अगर आपको ऐसी मोटरसाइकिल चाहिए जो न सिर्फ आपको दमदार इंजन के साथ सफर करने का बेहतरीन अनुभव कम बजट में दे। यामाहा के भरोसे के साथ ही रात के समय अच्छी लाइट मिले, बेहतर माइलेज और अच्छी हैंडलिंग के साथ मोटरसाइकिल चलानी हो तो यामाहा की FZ Rave को खरीदा जा सकता है। लेकिन अगर आप अपनी मोटरसाइकिल में ज्यादा फीचर चाहते हैं और आपका बजट भी थोड़ा कम है तो फिर आप किसी अन्य विकल्प पर विचार कर सकते हैं।
[@ व्यायाम से डर लगे तो कॉफी पीएं]
[@ अभिनेत्री की सेल्फी में दिखा भूत!]
[@ एक बार फिर तैयार है टाइटैनिक, जानिए कैसे]