किआ सोरेन्टो इसी हफ्ते होगी लॉन्च, जानिए खासियत और कीमत के बारे में
Source : business.khaskhabar.com | Aug 31, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली भारतीय बाजार में किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर Kia Sorento को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसमें किस तरह का डिजाइन दिया गया है। किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में इसे किस तारीख को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।
हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
किआ की ओर से सोरेंटो को भारतीय बाजार में सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इस एसयूवी की जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है।
ऐसे हैं फीचर्सः निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। इसमें 30 इंच कर्व्ड डिस्प्ले जिसमें 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एआई, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, ADAS, क्रूज कंट्रोल, एंबिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल एसी पैनल, ड्यूल टोन इंटीरियर, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, वायरलैस चार्जर, रोटरी डायल, पुश बटन स्टार्ट, सॉफ्ट टच डैशबोर्ड, 360 डिग्री कैमरा, एलईडी लाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप, रूफ रेल जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
इतना दमदार इंजनः इस एसयूवी को पेट्रोल हाइब्रिड और डीजल इंजन के विकल्प में ऑफर किया जाएगा। जिसमें 1.6 लीटर की क्षमता का पेट्रोल हाइब्रिड इंजन का विकल्प होगा। इसके साथ ही इस एसयूवी में टर्बो डीजल इंजन का विकल्प भी मिल सकता है। इसके साथ इसमें ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के विकल्प भी मिलेंगे। यह किआ की ओर से ऑफर की जाने वाली पहली ऑल व्हील ड्राइव हाइब्रिड एसयूवी होगी।
इतनी होगी कीमतः निर्माता की ओर से लॉन्च के समय ही इस एसयूवी की कीमत की सही जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद है कि इसे भारत में 40 लाख रुपये के आस पास की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा सकता है।
इनसे होगा मुकाबलाः भारतीय बाजार में इस एसयूवी को प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Toyota Fortuner जैसी एसयूवी के साथ होगा।
[@ कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि]
[@ इस ऑफिस में अपने आप चलती हैं कुर्सियां!
]
[@ सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर]