businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जेट एयरवेज की केरल-दोहा के बीच 6 नई उडानें

Source : business.khaskhabar.com | Mar 10, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 jet airways introduces 6 new flights from kerala to dohaतिरूवनंतपुरम। जेट एयरवेज ने केरल के दो और हवाईअड्डों से दोहा के कतर तक छह नई साप्ताहिक उडानें शुरू करने की घोषणा की है। अधिकारी ने मगंलवार को यह जानकारी दी। तिरूवनंतपुरम से दोहा के लिए पहली उडान 15 मार्च से शुरू होगी और उसी शाम कोझिकोड हवाईअड्डे से भी दोहा के लिए उडान होगी।
तिरूवनंतपुरम से हम सप्ताह में तीन बार (रविर, सोम और मंगलवार) विमान सेवा का संचालन करेंगे जबकि कोझिकोड से शनि,रवि और सोमवार को सेवाएं दी जाएंगी। इन दोनों उडान सेवाओं में 12 बिजनेस श्रेणियां और 156 इकॉनॉमी श्रेणियां होंगी।
जेट एयरवेज पहले से ही कोच्चि हवाईअड्डे से दोहा के लिए विमान सेवा का संचालन कर रहा है। आज कंपनी मध्य पूर्व देशों के 11 स्थानों तक केरल के तीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों से सप्ताह में 63 उडानों का संचालन करती है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0