businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जेबीएल ब्लूटूथ स्पीकर 34,990 रुपये में लांच

Source : business.khaskhabar.com | Feb 07, 2018 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 jbl boombox bluetooth speaker in india for rs 34990 292556बेंगलुरू। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और हरमन इंटरनेशनल ने मंगलवार को पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर जेबीएल बूमबॉक्स 34,990 रुपये में लांच किया।

हरमन इंडिया के उपाध्यक्ष (लाइफस्टाइल ऑडियो खंड) सुमित चौहान ने जारी बयान में कहा, ‘‘जेबीएल ब्लूमबॉक्स लंबे समय तक संगीत चलाने में सक्षम है। जो उद्योग में पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर का भविष्य का मानक स्थापित करेगा।’’

कंपनी ने बताया कि इस स्पीकर का वजन 5.25 किलोग्राम है और यह लगभग 20 इंच लंबी है। यह सबसे बड़ा पोर्टेेबल स्पीकर है।

इस डिवाइस में 20,000 एमएएच की विशाल बैटरी लगी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह लगातार 24 घंटों तक चलती है।

इसमें ड्यूअल चार्ज फीचर दिया गया है, जिससे यूजर्स संगीत बजाने के साथ ही इससे अन्य डिवाइसों को चार्ज भी कर सकते हैं।

बूमबॉक्स स्पीकर को 100 से ज्यादा जेबीएल स्पीकर्स (कनेक्ट प्लस फीचर वाला) के साथ ब्लूटूथ की रेंज में जोड़ा जा सकता है।
(आईएएनएस)

[@ छोटी उम्र में शुरू करना है बिजनेस...तो ध्यान रखें!]


[@ सौंदर्य पाठ्यक्रमों से दें करियर को पंख]


[@ इन 6 तरीकों से जानें, कितना प्यार करती है आपकी गर्लफ्रैंड]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0