businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

नियमित जांच के लिये आये थे आईटी अधिकारी: हीरो मोटोकॉर्प

Source : business.khaskhabar.com | Mar 24, 2022 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 it officers came for regular check up hero motocorp 509473नयी दिल्ली। दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने कहा है कि बुधवार को आयकर अधिकारी नियमित जांच के लिये ऑफिस परिसर में आये थे।

कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले ऐसा एक्सर होता है।

कंपनी ने कहा, हमें सूचित किया गया था कि यह नियमित जांच होगी और वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले यह आमतौर पर होता है। हम सभी हितधारकों को आश्वासन देना चाहते हैं कि कारोबार पूर्ववत जारी रहेगा।

कंपनी ने कहा है, हीरो मोटोकॉर्प एक नैतिक और कानून का पालन करने वाली कंपनी है। हम कॉरपोरेट गवर्नेस के सर्वोच्च मानकों को कायम रखते हैं। इसी सिद्धांत पर हम प्रशासन को पूरा सहयोग दे रहे हैं।

आईटी टीम ने बुधवार की सुबह कंपनी गुरुग्राम और दिल्ली परिसरों पर छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक आईटी टीम ने खाता जांच किया।

आयकर विभाग ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

हीरो मोटोकॉर्प पर आईटी के छापे की खबर आते ही कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आ गयी। निवेशकों की बिकवाली के कारण कंपनी के शेयर 1.07 प्रतिशत यानी 25.90 रुपये की गिरावट में 2,395.40 रुपये प्रति शेयर पर आ गये।

--आईएएनएस

[@ हैल्दी सूप से पाएं परफेक्ट फिगर]


[@ पति को नीरस रंगों में देखकर ऊब चुकीं है ये अभिनेत्री]


[@ लेडी गागा को लोग पहचान नहीं पाए]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0