इंडिगो 250 विमान खरीदेगी
Source : business.khaskhabar.com | Oct 15, 2014 | 

नई दिल्ली। सस्ती दर पर विमान सेवा देने वाली इंडिगो ने आधुनिक 250 ए-320 नीओ विमान खरीदने के लिए यूरोपीय एयरबस से 25.5 अरब डालर (1.55 लाख करोड रूपए) का शुरूआती समझौता किया है। यह विश्व में विमानों का अब तक का सबसे बडा आर्डर है। इससे पूर्व, कंपनी ने 2005 में 100 ए-320 विमान तथा 2011 में 180 ए320 नियो विमानों के आर्डर दिए थे। वह सौदा करीब 11 अरब डालर का था जो उस समय का सबसे बडा आर्डर था। इंडिगो के सह-संस्थापक राकेश गंगवाल तथा राहुल भाटिया ने 250 ए-320 नियो विमान के आर्डर के लिए एयरबस के मुख्यालय फ्रांस के तोलुस में सहमति पत्र पर दस्तखत किए। भाटिया एयरलाइन की मूल कंपनी इंटर ग्लोब इंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक भी हैं।