businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत का कोयला उत्पादन 2022-23 में 893 मिलियन टन रहा

Source : business.khaskhabar.com | May 04, 2023 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 indias coal production to be 893 million tonnes in 2022 23 558633नई दिल्ली। भारत का कुल कोयला उत्पादन 2021-22 में 778.19 की तुलना में 2022-23 में 893.08 मिलियन टन रहा है, जो 14.78 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। सरकार का लक्ष्य चालू वित्तवर्ष में उत्पादन को बढ़ाकर 1,012 मिलियन टन करना है। आधिकारिक आंकड़ों अनुसार, पिछले पांच वर्षो में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का उत्पादन 2018-2019 में 606.89 मिलियन टन की तुलना में 15.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 703.21 मिलियन टन बढ़ा है।

सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) ने 2018-19 में 64.40 मिलियन टन से 4.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2022-23 में 67.14 मिलियन टन की वृद्धि दिखाई है।

कैप्टिव और अन्य खदानों ने भी 113.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ वित्तवर्ष 2022-23 में 122.72 मिलियन टन उत्पादन दर्ज किया है, जो वित्तवर्ष 2018-19 में 57.43 मिलियन टन था।

--आईएएनएस

[@ इस महिला ने की बिल्लियों से शादी, क्यों ...]


[@ गले में हो समस्याएं तो टॉन्सिल का ऑपरेशन...]


[@ जानें संतुलित आहार की अनजानी बातों के बारे में ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0