businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारतीयों ने नए साल पर वाट्स अप से भेजे 20 अरब संदेश

Source : business.khaskhabar.com | Jan 05, 2018 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 indian whatsapp users sent 20 bn messages on new years eve 284157नई दिल्ली। वाट्स अप के भारत में यूजर्स ने नए साल के अवसर पर रिकार्ड 20 अरब शुभकामना संदेश भेजे हैं। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

ये संदेश 31 दिसंबर को सुबह 12 बजे से रात के 11.59 बजे तक भेजे गए थे।

वाट्स एप ने एक बयान में कहा, ‘‘नए साल की पूर्व संध्या वाट्स एप के लिए सबसे अधिक संदेश भेजा जानेवाला दिन था। पिछले साल कंपनी ने कई नए फीचर्स शुरू किए।’’

इसके पिछले साल के नववर्ष की पूर्व संध्या पर भारतीय यूजर्स ने कुल 14 अरब संदेश भेजे थे।

वाट्स एप के भारत में वर्तमान में 20 अरब मासिक सक्रिय यूजर्स हैं।

वहीं, वैश्विक स्तर पर वाट्स एप से नव वर्ष के अवसर पर कुल 75 अरब संदेश भेजे गए, जो एक नया रिकार्ड है। इन 75 अरब संदेशों में 13 अरब तस्वीरें तथा 5 अरब वीडियो शामिल हैं।

मैसेजिंग प्लेटफार्म पर संदेश का यह आंकड़ा नववर्ष की आधी रात को वाट्स अप के दो घंटों तक खराब रहने केे बावजूद दर्ज किया गया।

(आईएएनएस)

[@ कमाल के उपाय वजन कंट्रोल करने के...]


[@ फ़ैशन मॉडल बनना है.. तो पढ़े ये]


[@ रोज बच्चों से कहना न भूलें ये 5 बातें ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0