businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एलटीसीजी पर चर्चाओं से भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी; सेंसेक्स 1,109 अंक चढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Oct 13, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 indian stock market surges on ltcg debate sensex rises 1109 points 852745
बिजनेस डेस्क। मुंबई 

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को तूफानी तेजी देखने को मिली। इस दौरान सेंसेक्स 1,109.10 अंक या 1.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,033.78 और निफ्टी 358.60 अंक या 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,721.95 पर था। बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया। 

सूचकांकों में निफ्टी आईटी 5.22 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी रियल्टी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी मेटल के साथ करीब सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। केवल निफ्टी फार्मा ही सपाट बंद हुआ। 

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में मजबूत खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 624.65 अंक या 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,459.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 21.60 अंक या 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,447.40 पर बंद हुआ। 

सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचयूएल, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टाइटन, बीईएल, एमएंडएम,भारती एयरटेल, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे। केवल कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी और इटरनल लूजर्स थे। 

जानकारों ने कहा कि बाजार में तेजी की वजह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का वह बयान है, जिसमें उन्होंने कहा, सरकार बजट से जुड़ी बातचीत के दौरान लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स (एलटीसीजी) टैक्स को हटाने पर लोगों की राय जानना चाहती है। इसकी वजह भारत में निवेशकों की ओर से इक्विटी पर लगने वाले टैक्स को लेकर लगातार सवाल उठाना है। 

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी कंपनियों की उम्मीद से बेहतर कमाई ने कॉर्पोरेट मुनाफे में बढ़ोतरी को लेकर भरोसा बढ़ाया, जिससे लार्ज-कैप शेयरों में तेजी आई। रुपए में स्थिरता और बॉन्ड यील्ड में कमी ने भी बाजार के मूड को बेहतर बनाया, जिससे फाइनेंशियल शेयरों पर फोकस बढ़ा। -आईएएनएस

[@ जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़]


[@ ऎसा करने से चमकेगी किस्मत]


[@ नानी ने दिया नातिन को जन्म! जानिए,कैसे हुआ ये]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0