businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, ऑटो और पीएसयू में खरीदारी

Source : business.khaskhabar.com | Nov 19, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 indian stock market opened flat with auto and psu stocks buying strong 861786मुंबई । भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को सपाट हुई। इस दौरान सेंसेक्स 42.35 अंक या 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,074.16 और निफ्टी 41.15 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,186.80 पर था।  
मिडकैप और स्मॉलकैप की शुरुआत लाल निशान में हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 163.50 अंक या 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,815.85 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 22.65 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,308.95 पर था। 
सूचकांकों में निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी इंडिया डिफेंस टॉप गेनर्स थे। इसके अलावा, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी कंजप्शन भी हरे निशान में थे। निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल, निफ्टी सर्विसेज,निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी एनर्जी लाल निशान में थे। 
सेंसेक्स पैक में एसबीआई, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, बीईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, सन फार्मा, एलएंडटी और कोटक महिंद्रा बैंक गेनर्स थे। इन्फोसिस, इटरनल, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, टाइटन, एचयूएल, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, टीसीएस, और पावर ग्रिड लूजर्स थे। 
ज्यादातर वैश्विक बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था। शंघाई, हांगकांग, ताइपे, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे। हालांकि, टोक्यो हरे निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को मिलेजुले बंद हुए। इसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स -1.11 प्रतिशत की कमजोरी और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। 
जानकारों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से लगातार आ रहा निवेश, जो इस महीने अब तक रिकॉर्ड 94,299 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, और कंपनियों की शानदार कमाई में वृद्धि से बाजार में अभी तेजी का रुख बना हुआ है।
डॉलर के मुकाबले रुपए में आई तेज मजबूती एक और अहम कारक है जो बाजार की इस तेजी को बनाए रख सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि बाजार में एक दिलचस्प रुझान यह दिख रहा है कि वैल्यूएशन वापस अपने औसत स्तर पर आ रहे हैं। कम वैल्यूएशन वाले लार्जकैप शेयरों के वैल्यूएशन में सुधार हो रहा है, जबकि व्यापक बाजार में ओवरवैल्यूएशन कम हो रहे हैं। यह रुझान, जो म्यूचुअल फंड के रिटर्न के प्रदर्शन में भी साफ नजर आता है, आगे भी जारी रहने की संभावना है।
--आईएएनएस

[@ इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...]


[@ ऑडी से भी महंगी है ये भैंस, देती है 29 लीटर दूध]


[@ दही से पाएं नर्म मुलायम त्वचा]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0