businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वित्त वर्ष 2022 में 9-11 प्रतिशत बढ़ेगा भारतीय फार्मा उद्योग : आईसीआरए

Source : business.khaskhabar.com | Jan 05, 2022 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 indian pharma sector expected to grow 9 11 percent in fy22 icra 501846नई दिल्ली। भारत के फार्मा क्षेत्र के वित्त वर्ष 2022 में 9-11 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है। रेटिंग एजेंसी आईसीआरए (इक्रा) ने मंगलवार को यह दावा किया।

रेटिंग एजेंसी ने नए प्रॉडक्ट इंट्रोडक्शन, रुपये के मूल्यह्रास और बाजार कवरेज के विस्तार के अलावा गैर-कोविड उत्पादों की मांग में सुधार को इसके प्रमुख कारक बताया है।

एजेंसी के अनुसार, अमेरिकी बाजार में कीमत संबंधी दबाव होने से दूसरी तिमाही में राजस्व वृद्धि सीमित रही। हालांकि, भारतीय एवं उभरती अर्थव्यवस्थाओं में इसकी वृद्धि दर मजबूत बनी रही।

इक्रा में सहायक उपाध्यक्ष और सेक्टर प्रमुख दीपक जोतवानी ने कहा, मूल्य निर्धारण के दबाव और कच्चे माल की बढ़ती लागत से वित्त वर्ष 2022 में इस क्षेत्र के लिए मार्जिन 22.5 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2023 में 21-22 प्रतिशत के पूर्व-कोविड स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है।

मजबूत राजस्व वृद्धि के कारण फार्मा क्षेत्र के लिए ²ष्टिकोण स्थिर बना हुआ है और उच्च पूंजी व्यय और अनुसंधान एवं विकास व्यय के बावजूद मजबूत नकदी स्तरों के बावजूद इसे सहज बना हुआ देखा गया है। (आईएएनएस)

[@ अख्तर ने कसा तंज! भारतीय कप्तान कोहली से कीजिए हमारे कप्तान की तुलना, दी यह सलाह]


[@ मैंने ‘इश्क गुनाह’ के लिए ऑडिशन दिया: निकी वालिया]


[@ पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0