businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दिसंबर में निर्यात 5.72 फीसदी बढा

Source : business.khaskhabar.com | Jan 13, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 indian exports go up in december by 572 percent 156596नई दिल्ली। देश के निर्यात में दिसंबर में पिछले साल के समान महीने की तुलना में 5.72 फीसदी की तेजी आई है और यह 23.9 अरब डॉलर रही है। आधिकारिक आंकडों से शुक्रवार को यह जानकारी मिली।

दिसंबर में लगातार चौथे महीने निर्यात में 5.72 फीसदी का इजाफा हुआ है। भारत का कुल निर्यात 23.9 अरब डॉलर यानी करीब 1,63,031 करोड रूपये रहा। यही नहीं आयात भी 0.46 फीसदी के मामूली इजाफे के साथ 34.25 अरब डॉलर यानी करीब 2 लाख 33 हजार करोड रूपये के स्तर पर पहुंच गया। इस तरह भारत का कुल व्यापार घाटा 10.36 अरब डॉलर रहा। पिछले साल दिसंबर महीने में ही भारत का कुल निर्यात 22.6 अरब डॉलर था।

शुक्रवार को कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री की ओर से जारी किए गए डेटा के मुताबिक दिसंबर महीने में भारत ने कुल 7.645 अरब डॉलर का तेल आयात किया। 2015 दिसंबर के मुकाबले यह 14.61 पसेंüट अधिक था। भारत का गैर-तेल आयात करीब 26.60 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। पिछले साल दिसंबर के मुकाबले यह करीब 3 फीसदी कम था। 2016 में अप्रैल से दिसंबर के दौरान एक्सपोर्ट में 0.75 फीसदी का मामूली इजाफा हुआ। हालांकि आयात में 7.42 फीसदी की बडी गिरावट आई है। इस अवधि में भारत के व्यापार घाटे में भी बडी गिरावट देखने को मिली है।

इन 9 महीनों के दौरान व्यापार घाटा 76.54 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 100 अरब डॉलर था। गौरतलब है कि 2016 में चीन के एक्सपोर्ट में 7.7 फीसदी की बडी गिरावट हुई है, जबकि आयात भी 5.5 फीसदी कम हुआ है। चीन के निर्यात में यह लगातार दूसरे साल गिरावट है।

[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]


[@ पशुओं से बर्बरता,गांव में हो रही अजीबो- गरीब घटना ]


[@ अंगूरी भाभी के खुलासे...सुन कर रह जाएंगे दंग]