businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बीते 2 हफ्ते में ढाई गुना बढ़ा टमाटर का दाम, प्याज भी महंगा

Source : business.khaskhabar.com | Jun 18, 2020 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 in the last 2 weeks tomato prices increased by two and a half times onion is also expensive 443579नई दिल्ली। लॉकडाउन खुलने के बाद मंडियों में हरी शाक-सब्जियों की मांग और आपूर्ति में बढ़ोतरी के साथ-साथ इनके दाम में इजाफा हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली स्थित आजादपुर मंडी कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) की रेट लिस्ट पर गौर करें तो टमाटर का थोक भाव बीते दो हफ्ते मंे ढाई गुना से ज्यादा बढ़ गया है।

यही नहीं, आलू, प्याज समेत अन्य हरी सब्जियों के दाम में भी वृद्धि हुई है।

मंडी के कारोबारी बताते हैं कि रेस्तरां, ढाबा, कैंटीन व भोजनालयों के खुलने के बाद सब्जियों की मांग में तकरीबन 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। सब्जियों की थोक मांग बढ़ने से इनके खुदरा दाम में बढ़ोतरी हुई है।

आजादपुर एपीएमसी की रेट लिस्ट के अनुसार, दो सप्ताह पहले तीन जून को मंडी में टमाटर का मॉडल रेट (औसत थोक भाव) तीन रुपये किलो था जो बुधवार को बढ़कर छह रुपये प्रति किलो हो गया। हालांकि आजादपुर मंडी में टमाटर का न्यूनतम थोक भाव 15 दिन पहले भी 1.25 रुपये किलो था और बुधवार को भी वही भाव था, लेकिन अधिकतम थोक भाव 4.75 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 18 रुपये प्रति किलो हो गया। इस प्रकार दो सप्ताह में टमाटर का अधिकतम थोक भाव करीब 279 फीसदी बढ़ा है।

प्याज का न्यूनतम थोक भाव तीन जून को 2.50 रुपये प्रति किलो और अधिकतम 8.75 रुपये प्रति किलो था जो बढ़कर क्रमश: चार रुपये और 11.50 रुपये प्रति किलो हो गया है। प्याज का मॉडल रेट भी 6.25 रुपये से करीब 36 फीसदी बढ़कर 8.50 रुपये प्रति किलो हो गया है।

आजादपुर मंडी में आलू का न्यूनतम थोक भाव तीन जून को छह रुपये प्रति किलो और अधिकतम 18 रुपये प्रति किलो था जो बढ़कर क्रमश: आठ रुपये और 21 रुपये प्रति किलो हो गया है। आलू का मॉडल रेट भी इन 15 दिनों में 14.50 रुपये से बढ़कर 15.75 रुपये प्रति किलो हो गया है। मंडी के कारोबारियों ने बताया कि टमाटर, प्याज समेत ज्यादातर हरी सब्जियों और फलों की मांग बीते 15 दिनों में बढ़ी है जिससे दाम में भी तेजी देखी जा रही है।

आलू, टमाटर, प्याज और हरी सब्जियों के थोक दाम में वृद्धि से इनके खुदरा दाम में भी इजाफा हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में प्याज का खुदरा दाम बीते सप्ताह जहां 20 रुपये किलो था वहां अब 25.30 रुपये किलो हो गया है। टमाटर भी 30.35 रुपये प्रति किलो बिकने लगा है। लौकी, तोरई, भिंडी समेत तमाम हरी हरी सब्जियों के खुदरा दाम में 5.10 रुपये प्रति किलो तक वृद्धि हुई है।

चैंबर ऑफ आजादपुर फ्रूटस एंड वेजिटेबल्स एसोएिशन के प्रेसीडेंट एमआर कृपलानी ने बताया कि बीते कुछ दिनों में फलों और सब्जियों की मांग में तेजी आई है, लेकिन सप्लाई के मुकाबले अभी भी मांग कम है। उन्होंने कहा कि सब्जियों और फलों की मांग बीते दिनों घट गई थी जिससे कीमतों में भी भारी गिरावट आई, जिससे किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम नहीं मिल पाया, लेकिन आगे मांग बढ़ने पर किसानों को उचित दाम मिल पाएगा। (आईएएनएस)

[@ ये ऎप बताएगा क्यों रो रहा है आपका बच्चा]


[@ ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा: घर बेचा, नौकरी छोड फिर...]


[@ एलियंस को ढूंढेगा यह टेलीस्कोप!]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0