businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

आईएमएफ का नया विकास दर अनुमान भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत का सबूत : अर्थशास्त्री

Source : business.khaskhabar.com | Oct 14, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 imfs revised growth forecast reflects indias rising economic strength economists 852940नई दिल्ली । पश्चिम में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की ओर से विकास दर अनुमान बढ़ाना देश की आर्थिक ताकत को दिखाता है। यह जानकारी अर्थशास्त्री मिताली नीलकोर की ओर से मंगलवार को दी गई। 
आईएमएफ ने 2027 के लिए देश की विकास दर अनुमान को बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है, जो कि पहले 6.4 प्रतिशत था।
नीलकोर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि देश की तेज विकास दर के पीछे की वजह कई सरकारी पहले हैं, जिसमें सबसे प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर है। इस पर बीते 10 वर्षों में काफी काम किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका की ओर से लगातार टैरिफ और अन्य व्यवधान खड़े करने के बाद भी भारत के तेजी से विकास करने की वजह भारत का अपने ट्रेड बास्केट में विविधता लाना है और यह यूके, ओमान और अन्य देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) की मदद से संभव हुआ है। 
वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के भारत की आर्थिक विकास दर 7 प्रतिशत रहने के अनुमान को लेकर अन्य अर्थशास्त्री विनोद रावल ने इसे देश के लिए गर्व की बात बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती की ओर बढ़ रही है और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भारत की स्थिति मजबूत बनी हुई है।
रावल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि सरकार की ओर से 12 लाख रुपए तक की आय पर आयकर में राहत देने के फैसले से लोगों की खर्च करने की क्षमता बढ़ने में मदद मिल सकती है। इसका सकारात्मक असर अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई दे सकता है। उन्होंने कहा कि देश में सेमीकंडक्टर सेक्टर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसका लाभ आने वाले समय में भारतीय अर्थव्यवस्था को मिल सकता है।
रावल ने आगे कहा कि घरेलू मांग, सरकारी नीतियों और नए तकनीकी क्षेत्रों में हो रहे विकास से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल सकती है।
--आईएएनएस
 

[@ खुलासा! गुप्त यूएफओ में दर्ज है ब्रिटेन में आए थे एलियन]


[@ इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...]


[@ Pics: जब "बुलेटरानी" बनकर आई दुल्हन और...]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0