टाटा टिगोर के नए बेस वेरिएंट को खरीदना है तो एक लाख डाउन पेमेंट के बाद ले जाइए घर, इतनी आएगी ईएमआई
Source : business.khaskhabar.com | May 25, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में Tata Tigor को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस सेडान कार के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और एक लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
टाटा टिगोर की कीमतः टाटा की ओर से Tigor को कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत 5.55 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 22 हजार रुपये आरटीओ और करीब 33 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद Tata Tigor on road price करीब 6.10 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।
इतनी आएगी ईएमआईः अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 5.10 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 5.10 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 8211 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
इतनी महंगी पड़ेगी कारः अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 5.10 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 8211 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Tata Tigor के बेस वेरिएंट के लिए करीब 1.79 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 7.89 लाख रुपये हो जाएगी।
इनसे होता है मुकाबलाः Tata की ओर से Tigor को कॉम्पैक्ट साइज सेडान के तौर पर ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से ऑफर की जा रही इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला नई जेनरेशन Maruti Dzire, Honda Amaze, Hyundai Aura जैसी सेडान कारों के साथ होता है।
[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]
[@ संबंध बनाते बुजुर्ग की मौत,सर्जरी से किया अलग ]
[@ जानें संतुलित आहार की अनजानी बातों के बारे में ]