businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मारुति डिजायर के बेस वेरिएंट को खरीदना है तो दो लाख डाउन पेमेंट दें और ले जाएं, पढ़िए कितनी देनी होगी ईएमआई

Source : business.khaskhabar.com | May 14, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 if you want to buy the base variant of maruti dzire then pay a down payment of rs 2 lakh and take it away read the emi you will have to pay 813597
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

भारतीय बाजार में मारुति की गाड़ियों की सबसे अधिक मांग है। इसको देखते हुए मारुति की ओर से काम्पेक्ट सेडान कार सेगमेंट में मारुति डिजायर को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली इस सेडान कार के बेस वेरिएंट को अगर खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट देने के बाद हर महीने कितने रुपये की ईएमआई देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

मारुति डिजाइर की कीमतः 
मारुति की ओर से डिजायर के बेस वेरिएंट के तौर पर LXI को ऑफर किया जाता है। निर्माता इस Compact Sedan Car के बेस वेरिएंट को 6.25 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवा रही है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो 6.25 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्ट्रेशन टैक्स और आरटीओ की कीमत भी देनी होगी। 

इस कार को खरीदने के लिए करीब 46 हजार रुपये आरटीओ, करीब 39 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। इसके बाद गाड़ी की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 7.17 लाख रुपये हो जाती है। अगर Maruti Dzire के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। 
ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 5.17 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 5.17 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 8315 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी। 

इतनी महंगी पड़ेगी कारः 
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 5.17 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 8315 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Dzire के बेस वेरिएंट के लिए करीब 1.81 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 8.98 लाख रुपये देंगे। 

इनसे होता है मुकाबलाः 
मारुति की ओर से नई जेनरेशन डिजायर को कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Aura, Honda Amaze, Tata Tigor जैसी कॉम्पैक्ट सेडान कारों के साथ होता है। इसके अलावा इसे कुछ प्रीमियम हैचबैक कारों और कॉम्पैक्ट एसयूवी से भी कीमत के मामले में चुनौती मिलती है।

[@ लहसुन में समाए हैं सेहत के राज... ]


[@ इस महिला ने की बिल्लियों से शादी, क्यों ...]


[@ प्रदूषण का आंखों पर होता है ये असर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0