कार चलाते समय ज्यादा हिल रहा है स्टेयरिंग तो हल्के में न लें
Source : business.khaskhabar.com | May 12, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली भारत में कई लोग पहली बार कार खरीदते हैं और इस कारण उनको सही से देखभाल करने की जानकारी नहीं होती है। इसका नुकसान कार को लंबे समय में होता है और कई तरह की समस्या कार में आने लग जाती है।
ऐसी ही एक समस्या कार के स्टेयरिंग का जरुरत से ज्यादा हिलना होता है। सामान्य भाषा में इसे वाइब्रेशन कहा जाता है। किस तरह की समस्या के कारण कार के स्टेयरिंग में वाइब्रेशन की समस्या होती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं।
लापरवाही से कार चलाना है कारणः अगर कार को लंबे समय तक लापरवाही के साथ चलाया जाता है कई तरह की समस्या आ जाती हैं। ऐसी ही एक समस्या स्टेयरिंग में वाइब्रेशन की होती है। यह समस्या तब बढ़ जाती है जब लंबे समय तक गाड़ी को खराब सड़कों, खराब ड्राइविंग पैटर्न के साथ चलाया जाता है। इसके साथ ही कई बार ऐसा मौसम में काफी ज्यादा बदलाव के कारण भी होने लगता है।
सस्पेंशन में खराबीः अगर कार के सस्पेंशन में एक बार खराबी आ जाती है तो भी गाड़ी चलाने पर स्टेयरिंग में वाइब्रेशन होने लगती है। अगर समय पर यह समस्या दूर न करवाई जाए तो फिर गाड़ी में और भी कई तरह की परेशानियों के आने का खतरा बढ़ जाता है। जिसे ठीक करवाने में समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं।
पहियों का अलाइनमेंट आऊट होनाः अगर कार के पहियों का अलाइनमेंट आऊट हो जाए तो कार चलाते हुए स्टेयरिंग में वाइब्रेशन होने लगता है। ऐसा होने पर कार एक दिशा में जाने लगती है। इसके साथ ही वाइब्रेशन महसूस होने लगता है। इससे बचने के लिए समय समय पर कार के अलाइनमेंट को चेक करवाना चाहिए।
ब्रेक रोटर में खराबी आनाः अगर आपकी कार के ब्रेक रोटर में खराबी आ जाती है तो भी कार चलाते हुए स्टेयरिंग में वाइब्रेशन होने लगता है। आमतौर पर यह तब होता है जब गाड़ी में ब्रेक लगाए जाते हैं। ब्रेक रोटर और ब्रेक पैड मिलकर ही कार को रोकते या स्पीड को कम करते हैं। लेकिन इनके खराब होने पर स्टेयरिंग में वाइब्रेशन हो जाता है।
[@ ब्यूटी टिप्स:लगे अपनी उम्र से 5 साल कम ]
[@ शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार]
[@ मां-बाप का गाना सुन कोमा से जागी 4साल की बच्ची ]