businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

गर्मी में इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करना कितना सुरक्षित, इस खबर को पढ़कर जानिए

Source : business.khaskhabar.com | May 14, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 how safe is it to charge an electric car in the summer read this news to find out 813594
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

भारत में इलेक्ट्रिक कारों का उपयोग दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। लेकिन नई तकनीक और कम जानकारी के साथ लापरवाही के कारण इन कारों को बड़ा नुकसान होता है। अगर आपके पास भी इलेक्ट्रिक कार है और गर्मी के मौसम में उसका उपयोग करते हैं। तो किस तरह से कार को चार्ज करना चाहिए। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

दुनियाभर में कुछ समय पहले तक सिर्फ पेट्रोल और डीजल कारों का उपयोग होता था। लेकिन काफी कम समय में तेजी से इलेक्ट्रिक कारों का चलन भी बढ़ रहा है। पेट्रोल और डीजल कारों के मुकाबले इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करना मुश्किल होता है। बारिश के समय में इनको चार्ज करना और भी मुश्किल होता है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखकर आसानी से इलेक्ट्रिक कार को चार्ज किया जा सकता है। 

चलाने के बाद तुरंत न करें चार्ज: 
अगर आप अपनी कार को चार्ज करने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि कार को चलाने के तुरंत बाद ही चार्जिंग पर न लगाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि वाहन चलाने के कारण बैटरी का तापमान बढ़ जाता है और चार्जिंग पर लगाने के कारण उसका तापमान और बढ़ सकता है। जिससे हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। 

खुले में न करें पार्क: 

इसके लिए कार को किसी कवर्ड पार्किंग में पाक करने के बाद चार्ज किया जा सकता है। इस तरह चार्ज करने पर हादसा होने की थोड़ी भी संभावना को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। 

इतनी हैं सुरक्षित: 

कोई भी वाहन निर्माता अपनी इलेक्ट्रिक कार को जब बाजार में लॉन्च करती है, तो उसके पहले कई चरणों में टेस्टिंग की जाती है। वाहन निर्माता इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जर और कनेक्टर को भी हर तरह के मौसम में बिना किसी परेशानी के काम करने के लिए बनाती हैं। इसके साथ ही इनकी क्वालिटी को भी काफी बेहतर रखा जाता है। 
ईवी चार्जर और कनेक्टर पूरी तरह से वाटर प्रूफ होते हैं और इसके साथ ही इन्हें धूल, मिट्टी, या अन्य किसी भी तरह के पार्टिकल से बचाने के लिए बनाते हुए खास तरह की तकनीक का उपयोग किया जाता है। इसलिए इनका उपयोग गर्मी के मौसम में भी आसानी से किया जा सकता है। 

होती है दोगुनी सुरक्षा: 
इलेक्ट्रिक कारों में चार्जर को वाटर प्रूफ बनाने के साथ ही ऑन बोर्ड सेंसर के जरिए दोगुनी सुरक्षा को बढ़ाया जाता है। अगर किसी कारण से चार्जर में परेशानी आ जाए और फिर भी वह कट-ऑफ ना हो तो कार में लगे ऑन बोर्ड सेंसर पावर सप्लाई को तुरंत काट देते हैं, जिससे वाहन को सुरक्षित रखा जा सकता है।

[@ कमाल के टिप्स पाएं: खूबसूरत कमसिन त्वचा]


[@ अभिनेत्री की सेल्फी में दिखा भूत!]


[@ इस एक्ट्रेस ने माना, खाना बनाने से दूर होता है तनाव]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0