businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

होंडा स्कूपी की भारत में फिर आहट, रेट्रो-मॉडर्न स्कूटर का दोबारा पेटेंट, क्या इस बार होगा लॉन्च?

Source : business.khaskhabar.com | Jun 23, 2025 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 honda scoopy is back in india retro modern scooter patented again will it be launched this time 731263जयपुर। भारत में होंडा स्कूपी के दीवानों के लिए अच्छी खबर! होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपने स्टाइलिश रेट्रो-मॉडर्न स्कूटर स्कूपी का दोबारा पेटेंट कराया है। हालांकि कंपनी ने लॉन्च की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, यह कदम स्कूबी के भारत में आने की उम्मीदों को फिर से जगा रहा है। 
स्कूपी अपने क्लासिक लुक और आधुनिक फीचर्स के संगम के लिए जानी जाती है, जिसमें गोलाकार हेडलाइट, एलईडी इंडिकेटर, और स्लीक बॉडी पैनल शामिल हैं। यह विशेष रूप से युवा और शहरी ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है। तकनीकी रूप से, इसमें 109.5 सीसी का एयर-कूल्ड इंजन है जो लगभग 9bhp की पावर देता है, साथ ही CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है जो इसे शहरी ट्रैफिक के लिए आदर्श बनाता है। 
फीचर्स के मामले में, इसमें LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस स्टार्ट सिस्टम, एंटी-थेफ्ट अलार्म, और फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसे आधुनिक प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। पहले भी कई बार स्कूपी को भारत में पेटेंट कराया जा चुका है, लेकिन इसका लॉन्च नहीं हो पाया। यह भी संभव है कि होंडा सिर्फ अपने डिज़ाइन अधिकारों की रक्षा कर रही हो। 
हालांकि, अगर यह लॉन्च होती है, तो इसका सीधा मुकाबला यामाहा फसीनो, सुजुकी एक्सेस 125 और वेस्पा एस जैसे स्टाइलिश स्कूटरों से होगा। यह कदम भारत के स्कूटर सेगमेंट में एक नया अध्याय जोड़ सकता है, जहां स्टाइल और परफॉरमेंस का मेल चाहने वाले ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प मिलेगा।

[@ इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह]


[@ हनुमानजी व शनिदेव के बीच क्या है रिश्ता]


[@ ऑडी से भी महंगी है ये भैंस, देती है 29 लीटर दूध]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0