businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

हीरो इलेक्ट्रिक ने चार्जिंग, बैटरी अदला-बदली सुविधा के लिए जियो-बीपी से हाथ मिलाया

Source : business.khaskhabar.com | Aug 26, 2022 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 hero electric joins hands with jio bp for charging battery swap facility 523973नयी दिल्ली । हीरो इलेक्ट्रिक ने बृहस्पतिवार को बिजलीचालित दोपहिया वाहनों को चार्ज करने के लिए जियो-बीपी के साथ करार किया।

इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी ने बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत हीरो इलेक्ट्रिक के ग्राहकों को जियो-बीपी के व्यापक चार्जिंग और बैटरी अदला-बदली नेटवर्क तक पहुंच मिलेगी। यह सुविधा अन्य वाहनों के लिए भी खुली रहेगी।

इसमें कहा गया है कि कंपनियां विद्युतीकरण में अपनी वैश्विक ‘सीख’ का भारतीय बाजार में इस्तेमाल करेंगी।

यह जियो-बीपी पल्स ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग और बैटरी अदला-बदली स्टेशनों का संचालन कर रही है।

जियो-बीपी पल्स ऐप से ग्राहक आसानी से आसपास के स्टेशनों को खोज सकते हैं और अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज कर सकते हैं।

[@ ये है "भूतिया" जंगल,जान देने आते है लोग]


[@ अधेड़ ने कर्ज लेकर की दूसरी शादी, पत्नी गहने लेकर फुर्र ]


[@ लियोनेल मेसी फुटबाल जगत के 5वें बादशाह: पूर्व स्ट्राइकर क्रेस्पो]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0