businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम फिर से नए ऑल-टाइम हाई पर

Source : business.khaskhabar.com | Jan 06, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold shines brighter silver prices reach new all time high 781950नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को फिर से तेजी देखने को मिली, जिससे सोने की कीमत 1,36,660 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,43,150 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है, जो कि हाजिर बाजार में नया ऑल-टाइम हाई है। 

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 492 रुपए बढ़कर 1,36,660 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,36,168 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

22 कैरेट सोने का दाम 1,25,181 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,24,730 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,02,126 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,02,495 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

सोने की अपेक्षा चांदी कीमतों में तेज उछला देखा गया है और कीमतें नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई हैं। चांदी की कीमत 6,087 रुपए बढ़कर 2,43,150 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 2,37,063 रुपए प्रति किलो थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,474.45 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 78.35 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।

एमसीएक्स पर सोने के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में 0.32 प्रतिशत और चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में 1.63 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने में सकारात्मक कारोबार हुआ है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर कीमत 600 रुपए बढ़कर 1,38,700 रुपए पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4,475 डॉलर प्रति औंस पर है। दिन के दौरान उच्च स्तरों से मुनाफावसूली भी देखने को मिली।

उन्होंने आगे कहा कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अमेरिका ने वेनेजुएला की सीमा को पार किया है। इससे सोने की कीमतों को और समर्थन मिलेगा। आने वाले समय में सोना 1,37,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,42,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की रेंज में रह सकता है।

--आईएएनएस

[@ व्यायाम से डर लगे तो कॉफी पीएं]


[@ इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप]


[@ अमिताभ बच्चन ने दी थी अनिल कपूर को यह सलाह, कहा था...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0