businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने के दाम नीचे तो भारत में आयात 61 फीसदी चढा

Source : business.khaskhabar.com | Aug 02, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 gold prices slide, import jump by 61 percentनई दिल्ली। भारत सोने का सबसे बडा आयातक है, जो मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करता है। भारत का सोने का आयात चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-मई की अवधि में 61 प्रतिशत बढकर 155 टन रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में गिरावट व रिजर्व बैंक द्वारा अंकुश में ढील देने के कारण सोने का आयात बढा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में सोने का आयात 96 टन रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम बीते कई महीनों से कमजोर हैं। 30 जुलाई को न्यूयॉर्क बाजार में सोना 1,095.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुए। सोने का आयात बढने से देश का चालू खाते का घाटा प्रभावित होता है। वस्तुओं और सेवाओं के आयात का मूल्य निर्यात मूल्य से अधिक होना चालू खाते का घाटा(कैड) कहलाता है। वित्त वर्ष 2014-15 में कैड घटकर जीडीपी के 1.3 प्रतिशत पर आ गया। 2013-14 में यह जीडीपी का 1.7 प्रतिशत था।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0