businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोना 150 रूपये टूट 4 साल के न्यून स्तर पर

Source : business.khaskhabar.com | July 22, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 gold prices decline by 150 rupees ,lowest in 4 yearsनई दिल्ली। वैश्विक बाजार में लगातार नौवें दिन सोने की कीमतों में गिरावट के बीच आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गयी तथा यह और 150 रूपये टूट कर 25,550 रूपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चार साल में यह सोने का न्यूनतम स्तर है। आभूषण विRेताओं की लिवाली के अभाव में भी सोने की स्थानीय कीमतें प्रभावित हुई हैं। औद्योगिक इकाइयों की ताजा मांग निकलने से चॉंदी में कुछ चमक आयी और यह 100 रूपये सुधर कर 34,300 रूपये प्रति किग्रा पर पहुंच गयी।

बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिका में ब्याज दरें बढने की संभावनाओं के बीच वैश्विक स्तर पर सोने की बिकवाली बढने तथा डालर की मजबूती का भी सोने के भाव पर असर प़डा है। सूत्रों ने कहा कि इस समय सोने का स्थानीय भाव चार साल के न्यूनतम स्तर पर है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार के मद्देनजर वहां का फेरडल रिजर्व निकट समय में नीतिगत ब्याज दरें बढाने के मूड में लगता है। इससे डॉलर मजबूत हुआ है और सोने की मांग कमजोर हुई है। सूत्रों ने कहा कि सोने में आगे और नरमी को देखते हुए फुटकर तथा आभूषण विRेताओं ने लिवाली से हाथ खींच लिया है। घरेलू कीमतों को दिशा देने वाले न्यूयार्क बाजार में सोने का भाव कल के कारोबार में 3.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,097.70 डॉलर प्रति औंस रह गया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता के भाव 150-150 रूपये की गिरावट के साथ Rमश: 25,550 रूपये और 25,400 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए जो आठ अगस्त 2011 के बाद का सबसे निचला स्तर है। तीन दिनो में सोने में कुल मिला कर 700 रूपये की गिरावट आई है। एक सर्राफा व्यापारी ने कहा, सोने का उतार चढ़ाव संकेत देता है कि बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में आगे और गिरावट आ सकती है तथा आने वाले दिनों में सोना 24,000 रूपये के स्तर से भी नीचे आ सकता है। बाजार के कुल रख के अनुरूप गिन्नी के भाव 200 रूपये की गिरावट के साथ 22,500 रूपये प्रति 8 ग्राम पर बंद हुए। हालांकि चांदी तैयार की कीमत 100 रूपये की तेजी के साथ 34,300 रूपये प्रति किग्रा और साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 350 रूपये की तेजी के साथ 33,950 रूपये प्रति किग्रा पर बंद हुई। चांदी सिक्कों के भाव लिवाल 49,000 रूपये और बिकवाल 50,000 रूपये प्रति सैक़डा पर अपरिवर्तित बंद हुए।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0