businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने की कीमत इस हफ्ते 1.41 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार, चांदी का दाम 39 हजार रुपए से ज्यादा बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Jan 19, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold price crosses ₹141 lakh per 10 grams this week silver price rises by over ₹39000 785052मुंबई । सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है, जिससे सोने की कीमत 1.41 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.81 लाख रुपए रुपए प्रति किलो से अधिक हो गया है।  
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम एक हफ्ते में 4,471 रुपए बढ़कर 1,41,593 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,37,122 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
हाजिर बाजार में सोने ने इस हफ्ते 1,42,152 रुपए प्रति 10 ग्राम का नया ऑल-टाइम हाई बनाया है।
22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,29,699 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,25,604 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम 1,02,842 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,06,195 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
सोने के साथ चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है और इसकी कीमत 39,082 रुपए बढ़कर 2,81,890 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 2,42,808 रुपए प्रति किलो थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इस हफ्ते सोने और चांदी में तेजी देखने को मिली। सोने का दाम 4,500 डॉलर प्रति औंस से बढ़कर करीब 4,600 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है और चांदी की कीमत 79 डॉलर प्रति औंस से बढ़कर करीब 89 डॉलर प्रति औंस हो गई है।
जानकारों ने कहा कि सोने और चांदी में तेजी का रुझान जारी है। इसकी वजह अमेरिकी टैरिफ के कारण वैश्विक अस्थिरता का बढ़ना है, जिससे सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ गई है।
इसके अलावा मांग आपूर्ति से ज्यादा होने के कारण चांदी की कीमतों में सोने की अपेक्षा तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हाल के वर्षों में सोलर पैनल, ईवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में चांदी का उपयोग बढ़ने के कारण, सिल्वर की इंडस्ट्रियल मांग में तेज इजाफा देखने को मिला है।
--आईएएनएस
 

[@ ऑडी से भी महंगी है ये भैंस, देती है 29 लीटर दूध]


[@ ये है "भूतिया" जंगल,जान देने आते है लोग]


[@ पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0