businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने में तेजी बरकरार, चांदी भी चमकी

Source : business.khaskhabar.com | Jan 25, 2018 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold futures up silver shines 289229नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार से मिल रहे मजबूत संकेतों में घरेलू सर्राफा बाजार में सोने में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। डॉलर में आई कमजोरी के कारण सोने व चांदी में इस हफ्ते मजबूती देखी जा रही है। वैश्विक बाजार में तीन सितंबर 2017 के बाद बुधवार को सोना सबसे ऊपरी स्तर पर था। वहीं, भारत में देसी करेंसी में मजबूती से सोने व चांदी को सपोर्ट मिल रहा और हाजिर में वायदा कारोबार में सोने में लगातार तीसरे दिन बढ़त का सिलसिला जारी रहा।

इस हफ्ते दिल्ली में सोने के हाजिर भाव में 500 रुपये का उछाल आया है। बुधवार को 22 कैरट का सोना दिल्ली में पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 200 रुपये की बढ़त के साथ 30,250 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। वहीं, 24 कैरट का सोना दिल्ली में 30,440 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी 680 रुपये की उछाल के साथ 41,020 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची।

घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना का फरवरी वायदा बुधवार को 29,935 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुलने के बाद 30199 तक उछला। बाद में इस सौदे में 260 रुपये या 0.87 फीसदी की बढ़त के साथ 30171 पर कारोबार हुआ।

वहीं, चांदी में मार्च डिलीवरी सौदा 38,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुलने के बाद 39,499 रुपये तक उछला। बाद में ऊपरी स्तर से थोड़ा खिसककर मार्च वायदे में 757 रुपये या 1.95 फीसदी की बढ़त के साथ 39,490 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर सोने का फरवरी वायदा 1,353 डॉलर प्रति औंस के आसपास चल रहा था, जोकि तीन सितंबर 2017 के बाद का सबसे ऊपरी स्तर है, उस समय सोना के भाव 1,362 डॉलर प्रति औंस तक चला गया था। इस सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में 25 डॉलर का इजाफा हुआ है, जबकि पिछले सत्र के मुकाबले 16 डॉलर ज्यादा है। वहीं, चांदी में कोई खास तेजी दर्ज नहीं की गई। चांदी पिछले सत्र के मुकाबले 2.85 फीसदी की तेजी के साथ 17.39 सेंट प्रति औंस चल रहा था।

डॉलर इंडेक्स 0.7 अंक या 0.78 फीसदी लुढक़कर 89.18 अंक पर आ गया था, जोकि दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में आई गिरावट से प्रेरित था।

केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर विजय केडिया के मुताबिक, डॉलर इंडेक्स में गिरावट के कारण सोने में तेजी का रुख बना हुआ है। साथ ही, तकनीकी लिवाली जोरदार रहने से सोने में उछाल आया है। (आईएएनएस)

[@ यह दुनिया का सबसे छोटा देश, आबादी सिर्फ 27 लोग!]


[@ ये है इंडिया के सबसे रोमांटिक बीच रिसोर्ट]


[@ प्यार और शादी के लिए तरस रही है यहां लडकियां!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0