businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोना एक हफ्ते में 11 हजार रुपए से अधिक सस्ता हुआ, चांदी का दाम भी 28 हजार रुपए घटा

Source : business.khaskhabar.com | Mar 23, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold becomes over ₹11000 cheaper in a week silver prices drop by ₹28000 800400नई दिल्ली । सोने और चांदी में इस हफ्ते बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिससे सोन और चांदी क्रमश: 11 हजार रुपए और 28 हजार रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं।  
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, सोने का दाम बीते हफ्ते 11,181 रुपए कम होकर 1,47,218 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,58,399 रुपए पर था।
22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,34,852 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,45,093 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,10,414 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,18,799 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
चांदी का दाम 28,124 रुपए कम होकर 2,32,364 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,60,488 रुपए प्रति किलो था।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीता हफ्ता सोने के लिए 15 वर्षों में सबसे खराब रहा है और इस दौरान सोने के दाम में 9.6 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है, जो कि सितंबर 2011 के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। कॉमेक्स पर सोने का दाम घटकर 4,574.90 डॉलर प्रति औंस हो गया है, जो कि एक हफ्ते पहले 5,061.70 डॉलर प्रति औंस थी।
वहीं, चांदी का भी ऐसा ही हाल रहा। बीते एक हफ्ते में चांदी में 14 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का दाम कम होकर 69.66 डॉलर प्रति औंस हो गया है, जो कि पहले 81.343 डॉलर प्रति औंस था।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह मुनाफावसूली और डॉलर का मजबूत होना है, जिससे निवेशक कीमती घातुओं से घटकर दूसरे निवेश उपकरणों की तरफ रुख कर रहे हैं।
--आईएएनएस
 

[@ हनुमानजी व शनिदेव के बीच क्या है रिश्ता]


[@ मस्जिद में सिर्फ महिलाए पढती हैं नमाज,ऎसा क्यों]


[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0