businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

विदेशी बाजार में आई तेजी से सोना एमसीएक्स पर 4 महीने के ऊंचे स्तर पर

Source : business.khaskhabar.com | Jun 20, 2019 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold at mcx for up to 4 months 389007
नई दिल्ली। विदेशी बाजार में सोने में आई जबरदस्त तेजी से भारतीय वायदा बाजार एमसीएक्स पर गुरुवार को सोने का भाव पिछले चार महीने के ऊंचे स्तर पर चला गया। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व बैंक (फेड) की ओर से बुधवार को ब्याज दर में कटौती का संकेत दिए जाने से महंगी धातुओं के भाव में जोरदार तेजी आई है। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने का भाव गुरुवार को 1,395 डॉलर प्रति औंस से ज्यादा उछला, जोकि पिछले पांच साल का सबसे ऊंचा स्तर है।

अपराह्न 3.52 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अगस्त एक्सपारी सोने के अनुबंध में पिछले सत्र से 741 रुपये यानी 2.24 फीसदी की तेजी के साथ 33,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था, जबकि सत्र के दौरान भाव 33,920 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला। इससे पहले 20 फरवरी 2019 को एमसीएक्स पर सोने का भाव 34,031 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चला गया था।

चांदी का जुलाई अनुबंध 859 रुपये यानी 2.30 फीसदी की तेजी के साथ 38,163 रुपये प्रति किलो पर बना हुआ था जबकि इससे पहले चांदी का भाव 38,228 रुपये प्रति किलो तक उछला।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर गुरुवार को अगस्त डिलीवरी सोने के अनुबंध में 36.95 डॉलर यानी 2.74 फीसदी की तेजी के साथ 1,385.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले सोने के भाव में 1,395.35 डॉलर प्रति औंस तक का उछाल आया। वहीं, चांदी के जुलाई अनुबंध में 2.80 फीसदी की तेजी के साथ 15.37 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था।

केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में आई जबरदस्त तेजी से भारतीय सरार्फा बाजार में भी सोने और चांदी की चमक बढ़ गई।

हैदराबाद के सर्राफा बाजार में सोने में 700 रुपये से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। वहां 22 कैरट शुद्धता का सोना के भाव 34,570 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरट शुद्ध इका सोना 34,720 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

दिल्ली में 22 कैरट सोना 34,650 और 24 कैरट शुद्धता का सोना 34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। दिल्ली में सोने के भाव 790 रुपये की तेजी दर्ज की गई। वहीं, देश की राजधानी में चांदी का भाव 700 रुपये की तेजी के साथ 39,000 रुपये प्रति किलो चल रहा था।

उन्होंने बताया कि भूराजनीतिक तनाव के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में महंगी धातुओं के प्रति निवेश रुझान बढऩे से पहले से ही सोने और चांदी में तेजी बनी हुई थी मगर, बुधवार को फेड की बैठक के नतीजे आने के बाद अमेरिका में ब्याज दर में कटौती के संकेत मिलने से सोने के भाव में जबदस्त उछाल आया।

फेडरल रिजर्व बैंक ने बुधवार को जारी अपनी बैठक के नतीजे में हालांकि ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन इस बात का संकेत दिया है कि इस साल वह ब्याज दर में कटौती कर सकता है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक के रुख में बदलाव आने से महंगी धातुओं के दाम में तेजी आई है।

(आईएएनएस)

[@ अण्डा सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी]


[@ इस ऑफिस में अपने आप चलती हैं कुर्सियां! ]


[@ इंटरनेट पर वायरल हो रहा है यह मैजिक केक..]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0