businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने और चांदी में लौटी तेजी, दाम करीब आधा प्रतिशत तक बढ़े

Source : business.khaskhabar.com | Jun 25, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold and silver prices rebound with prices rising by nearly half a percent 823957मुंबई । करीब दो सत्रों की गिरावट के बाद सोने और चांदी में तेजी देखने को मिली है। इससे कीमतों में करीब आधा प्रतिशत तक की बढ़त हुई है।  
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अगस्त 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,41,270 रुपए के मुकाबले 727 रुपए या 0.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,40,672 रुपए पर खुला।
हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही सोने में खरीदारी देखने को मिली है और सुबह 9:45 पर सोना 240 रुपए या 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,41,510 रुपए पर था। 
अब तक के कारोबार में सोने 1,40,543 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,41,989 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।
सोने के साथ चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। हालांकि, चांदी की शुरुआत भी कमजोर हुई थी।
चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,13,075 रुपए के मुकाबले 2,767 रुपए या 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,10,308 रुपए पर था। 
खबर लिखे जाने तक चांदी 989 रुपए या 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,14,064 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,10,043 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,13,075 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। कॉमेक्स पर खबर लिखे जाने तक सोना 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,011.65 प्रति औंस और चांदी 1.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 57.388 डॉलर प्रति औंस पर थी। 
बीते कुछ महीनों में सोने और चांदी में बड़ी बिकवाली देखी गई है। डॉलर में सोना बीते छह महीने में 11.39 प्रतिशत फिसला है। वहीं, बीते तीन महीनों में इसमें 12.19 प्रतिशत और बीते एक महीने में इसमें 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। 
चांदी का भी प्रदर्शन करीब ऐसा ही रहा है। चांदी में बीते छह महीने में 25.75 प्रतिशत, बीते तीन महीने में 20.82 प्रतिशत और बीते एक महीने में 24 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। साथ ही, बीते एक हफ्ते में चांदी का दाम 13 प्रतिशत से अधिक घट गया है। 
 

[@ इस महिला ने की बिल्लियों से शादी, क्यों ...]


[@ Pics: जब "बुलेटरानी" बनकर आई दुल्हन और...]


[@ आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0