businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने में लगातार उछाल,चांदी भी चढी

Source : business.khaskhabar.com | Apr 25, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 gold and silver prices go upनई दिल्ली। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन स्टॉकिस्टों की लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव 90 रूपए की तेजी के साथ 30,680 रूपए प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचे। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग बढने से चांदी के भाव 240 रूपए चढकर 43,420 रूपए प्रति किलो बोले गए।

बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशों में मजबूत रूख के बीच मौजूदा शादी-विवाह सीजन के मद्देनजर स्टॉकिस्टों और फुटकर कारोबारियों की लिवाली बढने से दोनों बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आई। न्यूयॉर्क में सोने के भाव 0.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 1290.60 डॉलर और चांदी के भाव 1.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 19.71 डॉलर प्रति औंस हो गए।

घरेलू बाजार में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 90 रूपए की तेजी के साथ क्रमश: 30,680 रूपए ओर 30,480 रूपए प्रति 10 ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 25,000 रूपए प्रति 8 ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए। चांदी तैयार के भाव 240 रूपए की तेजी के साथ 43,420 रूपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 240 रूपए चढकर 42,720 रूपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 240 रूपए चढकर 42720 रूपए किलो बंद हुए। सीमित कारोबार के दौरान चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 82,000 से 83,000 रूपए प्रति सैकडा अपरिवर्तित बंद हुए।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0