businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने और चांदी के दामों में फिर गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 03, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 gold and silver prices downनई दिल्ली। एक बार फिर से आज सोना और चांदी के दामों में गिरावट आई है। सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। आज सोना 70 रूपए गिरकर 25230 रूपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी 100 रूपए फिसलकर 34200 रूपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

गौरतलब है कि अमरीकी अर्थव्यवस्था में लौटती मजबूती से पीली धातु लगातार दबाव में है। विशेषज्ञों का कहना है कि ब्याज दरों में जल्द बढोतरी के संकेत मिलने के बाद आगामी दिनों में सोने औश्र चांदी में और गिरावट संीाव है।

वैश्विक दबाव के बीच स्थानीय बाजार में भी सोने की जेवराती मांग कमजोर रही। सोना स्टैंडर्ड 70 रूपए गिरकर 25230 रूपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि गिन्नी 100 रूपए चढकर 22300 रूपए प्रति आठ ग्राम पर पहुंच गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली पर चांदी की उतार का असर नहीं रहा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0